मुंगेर जिले के जदयू जिला अध्यक्ष संतोष साहनी से विशेष बातचीत में उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण बढ़ती जा रही है उसी रफ्तार में बाढ़ भी बढ़ रही है अभी तो फिलहाल मुंगेर में ऐसी बात नहीं है विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की ख़बरें सुने 92787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुनाएं और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया साझा करें यदि आप इस स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाणी ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद
कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए बिहार से सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को अगले आदेश तक बंद किया गया ऐसे में विभाग ने आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषाहार बंद कर बच्चों के अभिभावक के खाते में समतुल्य राशि भेजने का निर्देश दिया है जिन अभिभावकों या बच्चों के बैंक खाते नहीं होंगे उन्हें आंगनवाड़ी केंद्रों के जरिए ही नगद राशि के भुगतान की जाएगी। वही धरातल पर अगर बात करें तो मुंगेर जिले के एक जन प्रतिनिधि बतलाते है की यह राशि अबतक बच्चों के अभिभावकों के खाते में नही आये है ऑडियो पर क्लिक कर सुने पूरी बात।
- लोगों का कराया जा रहा है एंटीजन टेस्ट - आईशोलेशन सेंटर में रहेंगे कोरोना के उपचाराधीन - साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने का मिला निर्देश पूर्णियाँ : 28 जुलाई आज जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यालय भाई श्याम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक की गई. बैठक में जिला पदाधिकारी ने चिकित्सकों को जांच के दौरान पी.पी.ई. किट पहनने के साथ ही सुरक्षा के अन्य उपायों को ध्यान में रखते हुए जांच करने का निर्देश दिया. ऑडियो पर क्लिक करें और सुने विस्तृत रिपोर्ट। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
मुंगेर: मंगलवार को सत्कर्म आश्रम न्यास समिति के संस्थापक मुकेशानंद जी महाराज ने जमालपुर के जुबली बेल चौक पर लोगों के बीच मास्क का वितरण किया । उन्होंने लोगों से कोरोनावायरस से बचने के लिए एहतियात बरतने की अपील की । इसे सुनने के लिए मोबाइल वाणी मुंगेर की आवाज पर क्लिक करें।
अगस्त में 13 दिन बंद रहेंगे राष्ट्रीकृत बैंक। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अगस्त माह में बैंकों में 13 दिनों की छुट्टियों की सूची जारी की है। जिससे बैंक के ग्राहकों की परेशानियाँ बढ़ने वाली हैं। सूची के मुताबिक सम्बंधित माह में देशभर के राष्ट्रीकृत बैंकों में 13 दिनों की छुट्टी रहेगी। उल्लेखनीय है कि अगस्त माह में देशभर के राष्ट्रीकृत बैंक बकरीद , रक्षा बंधन , स्वतंत्रता दिवस , ओणम और सप्ताहांत के चलते कुल 13 दिन बंद रहेंगे। बैंकों में छुट्टी की शुरुआत 01 अगस्त से होगी और 31 अगस्त को ओणम पर्व के साथ खत्म होगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा अगस्त माह में घोषित 13 में से 06 छुट्टी तो सिर्फ त्योहारों की वजह से है। जानकारी अनुसार 01 अगस्त को बकरीद की छुट्टी है। और इसके अगले ही दिन रविवार है। इसके बाद 03 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी है। 08 अगस्त को दूसरा शनिवार तो 09 अगस्त को रविवार है। इसके बाद 11 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस को लेकर बैंक बंद रहेंगे तो 16 अगस्त को रविवार तथा 21 अगस्त के दिन तीज (हरितालिका) और 22 को गणेश चतुर्थी एवं चौथा शनिवार के मद्देनजर छुट्टी रहेगी। इसके बाद 23 अगस्त को रविवार तो 30 को भी रविवार और मुहर्रम को लेकर बैंको में ताला लटका रहेगा तथा 31 अगस्त को ओणम पर्व को लेकर बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों से अनुरोध करते हुए कहा कि अतिरिक्त परेशानी से बचने के लिए वे अपना आवश्यक कार्य निर्धारित तिथि के पूर्व निपटा लें।
जमीन लेकर लोकसभा का टिकट देने का आरोप सांसद ललन ने तेजस्वी पर लगाया आरोप। गंगा रजक की रिपोर्ट। नौकरी के नाम पर जमीन लेना टिकट के नाम पर जमीन लेना यह राजद परिवार का पुराना धंधा है। दरभंगा में ऐसी घटना घट चुकी है। ललन सिंह ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि तेजस्वी ने लोकसभा में जमीन लेकर टिकट दिया है। जो गंभीर जांच का विषय है। विदित हो कि विधानसभा चुनाव नजदीक है दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं। लेकिन जमीन दान के नाम पर लेकर टिकट देने के आरोप से ललन सिंह ने तेजस्वी को करारा झटका दिया है।
प्रचार-प्रसार विभाग की ऑनलाइन बैठक दिनांक 24.07.2020 दिन शुक्रवार को भारती शिक्षा समिति बिहार के तत्वावधान में प्रांत स्तरीय प्रचार-प्रसार विभाग की ऑनलाइन बैठक प्रदेश सचिव गोपेश कुमार घोष एवं प्रांतीय प्रचार प्रमुख राकेश नारायण अम्बष्ठ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में दक्षिण बिहार प्रांत के सात विभाग (भागलपुर, मुंगेर, पटना, गया, नालंदा, रोहतास एवं भोजपुर) के मीडिया प्रमुख आचार्यों ने भाग लिया। भारती शिक्षा समिति बिहार के प्रदेश सचिव गोपेश कुमार घोष ने कहा कि समाज में प्रचार-प्रसार की भूमिका संवादवाहन की होती है। इस वैश्विक महामारी के समय में विद्या भारती का विद्यालय ऑनलाइन शिक्षा के साथ साथ सेवा कार्य हेतु समाज में आगे बढकर कार्य कर रहे हैं। सेवा कार्य विद्यालय के प्रधानाचार्य, आचार्य, पूर्व आचार्य, पूर्व छात्र एवं समिति सदस्य के सहयोग से किया जा रहा है। पूरे प्रांत में मीडिया का कार्य पूरे लगन से किया जा रहा है जो सराहनीय है। मीडिया समाज,व्यक्तियों एवं संस्थाओं के बीच पुल का कार्य करता है मीडिया द्वारा समाज का पुनर्निर्माण होता है। उन्होंने इस वैश्विक महामारी के समय में सेवा कार्य कर रहे मीडिया प्रभारी, प्रधानाचार्य, आचार्य, पूर्व छात्र, अभिभावक, एवं समिति सदस्य को धन्यवाद दिया। प्रांतीय प्रचार प्रमुख राकेश नारायण अम्बष्ठ ने कहा कि विद्या भारती के अन्तर्गत प्रचार-प्रसार का प्रमुखतम एवं मूलभूत उद्देश्य ही है भैया/बहन,समाज एवं देश को विकास, समृद्धि एवं सुख के पथ पर अग्रसर करना ।किसी भी समाज एवं देश की उन्नति एवं प्रगति में प्रचार-प्रसार की भूमिका अहम रहती है। मंच संचालन प्रांतीय संवाददाता प्रमुख मनोज पाण्डेय एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रांतीय सोशल मीडिया प्रमुख संतोष कुमार द्वारा किया गया। आज के बैठक में सात विभाग के मीडिया प्रमुख द्वारा वैश्विक महामारी के समय में किये गए कार्य का विवरण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव गोपेश कुमार घोष, प्रांतीय प्रचार प्रमुख राकेश नारायण अम्बष्ठ, मनोज पाण्डेय, संतोष कुमार, शशि भूषण मिश्र, पंकज कुमार उपाध्याय, संतोष आनंद, आलोक कुमार एवं दक्षिण बिहार प्रांत के तीस (30)मीडिया प्रमुख उपस्थित हुए। मीडिया प्रभारी भागलपुर विभाग से शशि भूषण मिश्र की रिपोर्ट ।
-बीएमएसआईसीएल के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा वेंटिलेटर मशीन - लखीसराय , 24 जुलाई: कोविड-19 की रोकथाम को लेकर सरकार गंभीर है. लोगों को अस्पताल में बेहतर से बेहतर सुविधा मिले, इसको लेकर नई-नई योजना बना रही है. इसी कड़ी में कोराना संक्रमण में हो रही बेहताशा वृद्धि के कारण मरीजों को सहायता मुहैया कराने के मद्देनजर राज्य के सभी अस्पतालों एवं मेडिकल काॅलेज में प्रर्याप्त वेंटीलेटर लगाने का निर्णय लिया गया है. इससे कोरोना मरीजों को अस्पताल में इलाज के दौरान परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. राज्य स्वास्थ समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने इसको लेकर पत्र जारी किया है एवं इस व्यवसाय को सुनिश्चित कराने की बीएमएसआईसीएल के निदेशक को जिम्मेदारी सौंपी है। ऑडियो पर क्लिक करें और सुनें पूरी खबर। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
नगर के शादीपुर स्थित पीसीएमबी क्लासेज के सभागार में बफ्टा के तत्वाधान में 'एक शाम मुकेश के नाम' नाम से एक सादे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मशहूर तबला वादक किशोर कुणाल ने गणेश वंदना ' ओम गणपति गणपति नमः .....' से किया । चार्ली चैपलिन 2 के रूप में प्रसिद्ध हीरो राजन कुमार ने ‘सब कुछ सीखा हमने न सीखी होशियारी ...’ ' मेरा जूता है जापानी....' 'दुनिया बनाने वाले क्या तेरे मन में समायी ....' गीत को स्वर देकर स्वर के जादूगर मुकेश को श्रद्धांजलि दी और कहा 'ओ जाने वाले हो सके तो लौट के आना .....'। उन्होंने गीत के साथ साथ नृत्य की प्रस्तुति भी की। श्रोताओं ने ताली बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। पीसीएमबी क्लासेस की शिक्षिका आभा प्रियदर्शी ने 'जीना यहांं, मरना यहांं इसके सिवा जाना कहांं .... तथा 'इक दिन बिक जाएगा माटी के मोल... ' गीत को स्वर दिया। अधिवक्ता कल्पना कुमार ने मराठी में उनके जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि मुकेश की आवाज़ बहुत खूबसूरत थी। उनकी आवाज को सुनकर ही उनके एक दूर के रिश्तेदार मोतीलाल उन्हें मुम्बई ले गये । अपने घर में रखा और रियाज़ का पूरा इन्तजाम भी दिया। पीसीएमबी क्लासेस की निर्देशिका चंद्रमुखी ने कहा कि मुकेश ने हिन्दी फ़िल्म में जो पहला गाना गाया, वह था 'दिल जलता है तो जलने दे.....' इसके बाद उन्होंने कई मशहूर गाने को स्वर दिया । 1959 में अनाड़ी फ़िल्म के ‘सब कुछ सीखा हमने न सीखी होशियारी’ गाने के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायन का फिल्मफेयर पुरस्कार और 1974 में रजनीगन्धा फ़िल्म के "कई बार यूँ भी देखा है" गाना गाने के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार मिला। कार्यक्रम में श्रोताओं ने मास्क पहनकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यक्रम का आनंद उठाया। कार्यक्ररम के अंत में मुकेश के तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी गई। धन्यवाद ज्ञापन नीतीश कुमार ने किया मौके पर राजवीर सिंह व नीरज कुमार थे। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
• बारिश के समय में मच्छरों के फैलने से बढ़ रहा खतरा • क्यूलेक्स फैंटीगंस मादा मच्छरों के काटने से होती है फाइलेरिया • स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों पर दिया जाता है ध्यान • 20 अगस्त से जिले में चलेगा एमडीए कैंपेन पूर्णियाँ : 22 जुलाई: कोरोना संक्रमण काल में गंभीर रोगों की सूची में शामिल फाइलेरिया पर रोकथाम की तैयारी तेज कर दी गयी है. फाइलेरिया पर प्रभावी रोकथाम के लिए जिले में 20 अगस्त से सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम(एमडीए) की शुरुआत होने वाली है. यह कार्यक्रम 14 दिनों तक चलेगा. श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
