प्रचार-प्रसार विभाग की ऑनलाइन बैठक दिनांक 24.07.2020 दिन शुक्रवार को भारती शिक्षा समिति बिहार के तत्वावधान में प्रांत स्तरीय प्रचार-प्रसार विभाग की ऑनलाइन बैठक प्रदेश सचिव गोपेश कुमार घोष एवं प्रांतीय प्रचार प्रमुख राकेश नारायण अम्बष्ठ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में दक्षिण बिहार प्रांत के सात विभाग (भागलपुर, मुंगेर, पटना, गया, नालंदा, रोहतास एवं भोजपुर) के मीडिया प्रमुख आचार्यों ने भाग लिया। भारती शिक्षा समिति बिहार के प्रदेश सचिव गोपेश कुमार घोष ने कहा कि समाज में प्रचार-प्रसार की भूमिका संवादवाहन की होती है। इस वैश्विक महामारी के समय में विद्या भारती का विद्यालय ऑनलाइन शिक्षा के साथ साथ सेवा कार्य हेतु समाज में आगे बढकर कार्य कर रहे हैं। सेवा कार्य विद्यालय के प्रधानाचार्य, आचार्य, पूर्व आचार्य, पूर्व छात्र एवं समिति सदस्य के सहयोग से किया जा रहा है। पूरे प्रांत में मीडिया का कार्य पूरे लगन से किया जा रहा है जो सराहनीय है। मीडिया समाज,व्यक्तियों एवं संस्थाओं के बीच पुल का कार्य करता है मीडिया द्वारा समाज का पुनर्निर्माण होता है। उन्होंने इस वैश्विक महामारी के समय में सेवा कार्य कर रहे मीडिया प्रभारी, प्रधानाचार्य, आचार्य, पूर्व छात्र, अभिभावक, एवं समिति सदस्य को धन्यवाद दिया। प्रांतीय प्रचार प्रमुख राकेश नारायण अम्बष्ठ ने कहा कि विद्या भारती के अन्तर्गत प्रचार-प्रसार का प्रमुखतम एवं मूलभूत उद्देश्य ही है भैया/बहन,समाज एवं देश को विकास, समृद्धि एवं सुख के पथ पर अग्रसर करना ।किसी भी समाज एवं देश की उन्नति एवं प्रगति में प्रचार-प्रसार की भूमिका अहम रहती है। मंच संचालन प्रांतीय संवाददाता प्रमुख मनोज पाण्डेय एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रांतीय सोशल मीडिया प्रमुख संतोष कुमार द्वारा किया गया। आज के बैठक में सात विभाग के मीडिया प्रमुख द्वारा वैश्विक महामारी के समय में किये गए कार्य का विवरण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव गोपेश कुमार घोष, प्रांतीय प्रचार प्रमुख राकेश नारायण अम्बष्ठ, मनोज पाण्डेय, संतोष कुमार, शशि भूषण मिश्र, पंकज कुमार उपाध्याय, संतोष आनंद, आलोक कुमार एवं दक्षिण बिहार प्रांत के तीस (30)मीडिया प्रमुख उपस्थित हुए। मीडिया प्रभारी भागलपुर विभाग से शशि भूषण मिश्र की रिपोर्ट ।