जमीन लेकर लोकसभा का टिकट देने का आरोप सांसद ललन ने तेजस्वी पर लगाया आरोप। गंगा रजक की रिपोर्ट। नौकरी के नाम पर जमीन लेना टिकट के नाम पर जमीन लेना यह राजद परिवार का पुराना धंधा है। दरभंगा में ऐसी घटना घट चुकी है। ललन सिंह ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि तेजस्वी ने लोकसभा में जमीन लेकर टिकट दिया है। जो गंभीर जांच का विषय है। विदित हो कि विधानसभा चुनाव नजदीक है दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं। लेकिन जमीन दान के नाम पर लेकर टिकट देने के आरोप से ललन सिंह ने तेजस्वी को करारा झटका दिया है।
