कोरोना की तीसरी लहर को लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने चेतावनी दी है। इस लहर में सर्वाधिक खतरा छोटे बच्चों को बताया जा रहा है। तीसरी लहर की दस्तक के पहले जिला अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुटा हुआ है। जिला अस्पताल की चौथी मंजिल के 3 वार्डों में 120 बेड का चाइल्ड कोविड सेंटर बनाया जा रहा है।

जिले में कोरोना काल की इस दूसरी लहर में मंगलवार को लगभग 3 माह बाद पॉजिटिव मरीजों की संख्या घटकर आठ पहुंच गई है। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमण की रेट घटकर 2. 69 पर आ गई है। इसके पूर्व 3 मई को पूर्व 6 संक्रमित मिले थे। इसके बाद संक्रमित का आंकड़ा दहाई पर ही बना हुआ था। संक्रमित की रफ्तार तेजी से बढ़ रही थी । जो अब धीरे-धीरे घट रही है, दूसरी बड़ी राहत की बात की है कि मंगलवार को 38 मरीजों ने कोरोना को मात देकर स्वस्थ हैं। और अब जिले में एक्टिव के घटकर 168 रह गए हैं।

गर्दन से सम्बंधित अभ्यास में होते है अनेक लाभ

प्रकृती के साथ छेड़छाड़ के दुष्प्रभाव कोरोना काल में देखने को मिले - करुणा रघुवंशी पर्यावरणविद भोपाल से छिंदवाड़ा मोबाइलवाणी कम्युनिटि मिडिया चैनल पर एक ऐसी शख्सियत रुबरु होकर प्रर्यावरण के प्रति चिंता जाहिर करते हुए कहा की अब हमें सम्हलना होगा श्रीमती करुणा रघुवंशी जो की एक दार्शनिक ,पर्यावरणविद व पर्यावरण संबंधी नारी अधिकारवादी ; सामाजिक कार्यकर्ता एवं बकस्वाहा जंगल बचाओ अभियान के प्रणेता है। महिलाओं के सशक्तिकरण ; प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंध ; वृक्षारोपण और जल संरक्षण के लिए जनसहभागिता के द्वारा कार्यक्रम चला रहीं हैं। करुणा रघुवंशी अपने प्रदेश में समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी कार्यकर्ता के रूप में जानी जाती हैं। फिलवक्त करुणा रघुवंशी मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बकस्वाहा जंगल को बचाने हेतु आन्दोलित है।

जिले में खरीफ सीजन शुरू होते हैं किसान खाद बीज का उठाव करने लगे हैं। प्रशासन ने किसानों की सुविधा के लिए लॉकडाउन के दौरान सुबह 10 बजे से 5 बजे तक दुकानें खोलने की छूट दी हैं। खाद बीज कारोबार शुरू होते ही उसे विभाग ने विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के दल बनाकर खाद बीज की सैंपलिंग शुरू कर दी हैं। 1 सप्ताह में जांच दलो ने बीच के 36 और खाद के 10 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।

जिले में ब्लड फंगस की आशंका पर 4 नए मरीज जिला अस्पताल में सोमवार को भर्ती किए गए हैं। जिसमें गुरैया नाका की 65 वर्षीय महिला, सिवनी निवासी 68 वर्षीय महिला, खेरघाट के 61 वर्षीय बुजुर्ग, सिविल लाइन के एक अन्य मरीज को लक्षण दिखाई देने पर अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके अलावा दो अन्य मरीज पहले से ही भर्ती हैं। इन्हें मिलाकर कुल जिले में ब्लड फंगस से संक्रमित की संख्या 6 हो गई है।

प्रतिदिन इसे अवश्य करें । लाभदायक होगा। चक्की आसन, और अन्य व्यायाम।

Transcript Unavailable.

जिले में तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य फिलहाल उन जगहों पर शुरू होगा जहां पर बारिश थमी हुई है। लेकिन अब भी कुछ स्थानों पर इसे रोक दिया गया है। मौसम को देखते हुए अधिकारियों ने तेंदूपत्ता संग्रहण का काम करने के निर्देश दिए गए हैं। जहां बारिश के हालात नहीं हैं ,वहां पर तेजी से इन कार्य को किया जाए। वहीं दूसरी और मौसम के कारण कुछ हिस्सों में पति की गुणवत्ता पर असर पड़ा है। इस बीच अच्छी बात यह है कि तीनों ही तीन वनमंडलों में 70 फ़ीसदी से ज्यादा संग्रहण हो चुका है।

मध्य प्रदेश बोर्ड और सीबीएससी बोर्ड ने कक्षा 12वीं की परीक्षा को लेकर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। परीक्षा कब होगी और कैसे होगी इस पर मंथन चल रहा है। लेकिन इस बीच बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए शासकीय एमएलबी स्कूल छिन्दवाडा का स्टॉप लगातार नवाचार कर रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से ली जाने वाली प्री बोर्ड परीक्षा मार्च, अप्रैल माह में होना था। लेकिन कुछ ही स्कूल में परीक्षा हो पाए हैं। वहीं दूसरी ओर एमएलबी स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों को पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए अपने स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए परीक्षा ली जा रही है।