जिले में कोरोना काल की इस दूसरी लहर में मंगलवार को लगभग 3 माह बाद पॉजिटिव मरीजों की संख्या घटकर आठ पहुंच गई है। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमण की रेट घटकर 2. 69 पर आ गई है। इसके पूर्व 3 मई को पूर्व 6 संक्रमित मिले थे। इसके बाद संक्रमित का आंकड़ा दहाई पर ही बना हुआ था। संक्रमित की रफ्तार तेजी से बढ़ रही थी । जो अब धीरे-धीरे घट रही है, दूसरी बड़ी राहत की बात की है कि मंगलवार को 38 मरीजों ने कोरोना को मात देकर स्वस्थ हैं। और अब जिले में एक्टिव के घटकर 168 रह गए हैं।
