जिले में तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य फिलहाल उन जगहों पर शुरू होगा जहां पर बारिश थमी हुई है। लेकिन अब भी कुछ स्थानों पर इसे रोक दिया गया है। मौसम को देखते हुए अधिकारियों ने तेंदूपत्ता संग्रहण का काम करने के निर्देश दिए गए हैं। जहां बारिश के हालात नहीं हैं ,वहां पर तेजी से इन कार्य को किया जाए। वहीं दूसरी और मौसम के कारण कुछ हिस्सों में पति की गुणवत्ता पर असर पड़ा है। इस बीच अच्छी बात यह है कि तीनों ही तीन वनमंडलों में 70 फ़ीसदी से ज्यादा संग्रहण हो चुका है।
