कोरोना की तीसरी लहर को लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने चेतावनी दी है। इस लहर में सर्वाधिक खतरा छोटे बच्चों को बताया जा रहा है। तीसरी लहर की दस्तक के पहले जिला अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुटा हुआ है। जिला अस्पताल की चौथी मंजिल के 3 वार्डों में 120 बेड का चाइल्ड कोविड सेंटर बनाया जा रहा है।
