मध्य प्रदेश बोर्ड और सीबीएससी बोर्ड ने कक्षा 12वीं की परीक्षा को लेकर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। परीक्षा कब होगी और कैसे होगी इस पर मंथन चल रहा है। लेकिन इस बीच बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए शासकीय एमएलबी स्कूल छिन्दवाडा का स्टॉप लगातार नवाचार कर रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से ली जाने वाली प्री बोर्ड परीक्षा मार्च, अप्रैल माह में होना था। लेकिन कुछ ही स्कूल में परीक्षा हो पाए हैं। वहीं दूसरी ओर एमएलबी स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों को पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए अपने स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए परीक्षा ली जा रही है।
