मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से मोबाइल वाले योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहा है कि जिले वासियों के लिए राहत भरी खबर यह है ,कि शुक्रवार को कोरोना से संध्दिग्ध मरीजों की मौत का आंकड़ा शून्य रहा है। वहीं दूसरी हाथ की बात यह है कि जिले में सिर्फ चार नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। जबकि 7 मरीज स्वस्थ होकर घर भी लौटे हैं।
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड सौंसर में शुक्रवार शाम भीषण सड़क हादसे में जयसवाल परिवार की तीन महिलाओं की मृत्यु हो गई । शुक्रवार सुबह रामाकोना में आयोजित शादी समारोह में पूरा परिवार खुशियां मना रहा था ।परिवार की महिलाएं भांजा बहू के साथ कार से सौंसर जा रही थी। शाम को वे दोबारा रामाकोना में पारिवारिक आयोजन में शामिल होने लूटने वाले थे। इसके पूर्व में कार हादसे का शिकार हो गए। शादी समारोह की सारी खुशियां मातम में बदल गई।
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से मोबाइल वाणी के माध्यम से योगेश गौतम ने बता रहे हैं कि जिले में कोरोना काल में शासन ने गरीब परिवारों को राशन उपलब्ध कराने के लिए अस्थाई पर्शिया जारी कर 5 माह का राशन देने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में साढे पांच हजार परिवारों को अस्थाई पर्चीया जारी की गई है। लेकिन पोर्टल पर इस परिवारों के लिए केवल चार माह का राशन आबंटन आया है। जिले में गरीब परिवारों के आवेदक धन पर लगभग साढे हजार परिवारों को राशन देने के लिए अस्थाई पर्चीया पर राशन वितरण किया जारी की गई है। इन परिवारों को अप्रैल, मई और जून माह के राशन के साथ ही 2 माह का गरीब कल्याण योजना का अनाज भी देना है। पर्ची पर भी 5 माह का राशन अंकित है। लेकिन पोर्टल पर इन परिवारों के लिए केवल 4 माह का राशन दिए जाने का आवंटन ही आया है। अप्रैल माह के राशन का आवंटन पोर्टल पर नहीं दिखाई दे रहा है।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से मोबाइल बानी के माध्यम से योगेश गौतम बता रहे हैं, कि जिले में 2 माह से जारी गेहूं उपार्जन का कार्य बंद कर दिया गया है। उपार्जन के साथ-साथ चल रहा गेहूं परिवहन भी अब लगभग पूरा हो चुका है। गुरुवार की रात तक केवल 2 हजार क्विंटल गेहूं का उपार्जन केंद्र में मौजूद था। 2 माह में 120 उपार्जन केंद्रों में 31 लाख 36 हजार 630 क्विंटल गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। पिछले लगभग 15 दिनों में मौसम को देखते हुए परिवहन पूरा कराने जिला प्रशासन ने जोर लगाया रह है । फिर भी उपार्जन बंद होने के बाद लगभग 10 दिन परिवहन में लगे हैं ।गुरुवार की शाम तक 31 लाख 34 हजार 610 क्विंटल गेहूं का परिवहन कर लिया गया है। और अब केवल दो हजार क्विंटल गेहूं खरीदी केन्द्रो में रखा गया है।
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि शासकीय माध्यमिक स्कूल 10 जून से खुलेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा पहली से आठवीं तक की शालाओं में कार्यरत शासकीय शिक्षकों के लिए 15 अप्रैल से 9 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की थी। इसके बाद 10 जून से एक बार फिर स्कूल शुरू हो गए हैं। जिसमें प्रधान पाठक सहित शिक्षकों को स्कूल पहुंचना होगा। जिला शिक्षा केंद्र के जिला परियोजना समन्वयक संजय दुबे ने कहा कि जिले के सभी शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक शाला के प्रधान पाठकों को निर्देश दिए जा चुके हैं। 10 जून से सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक शालाए खोली जा सकेगी।
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में संक्रमण तेजी से कम होने लगा है। जिला अस्पताल के कोविड यूनिट में जहां अप्रैल माह में एक- एक बेड के लिए मरीज परेशान हो रहे थे। उसी यूनिट में गुरुवार को सिर्फ 32 एक्टिव केस बचे हैं। वहीं गुरुवार को सिम्सलैब से जारी रिपोर्ट में 4 नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। जबकि 4 मरीज स्वस्थ होकर उन्हें जिला अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है।
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में बीते 1 सप्ताह से प्री मानसून बारिश हो रही है। लेकिन किसानों को मानसूनी बारिश का इंतजार भी रहता है। ऐसे में मौसम विभाग ने जिले में आगामी 48 घंटे में मानसून की दस्तक के साथ ही भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार प्रदेश के अगले जिले में मानसून पहुंच चुका है। तथा आगामी 15 जून तक पूरे प्रदेश में मानसून की बारिश शुरु हो जाएगी। इसी साल दक्षिणी पश्चिमी मानसून ने प्रदेश में प्रवेश किया है। जिसके चलते मानसून इस साल समय से पहले दस्तक दे चुका है।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले कि विकासखंड अमरवाड़ा से राजेश तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि आशा कार्यकर्ता एवं सहायिका की वेतन वृद्धि और कोरोना काल में जो सेवाएं प्रदान की गई है। साथ ही महंगाई भत्ते को लेकर विकासखंड अमरवाड़ा के तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
सिंगोड़ी पेंच नदी में लोहे की रेलिंग की जगह बांस लगाया...दुर्घटना को आमंत्रित करता सिंगोड़ी पेंच नदी का पुल...जिम्मेदार विभाग के आला अधिकारी बांस लगाकर कर रहे हैं रैलिंग की खानापूर्ति...जिम्मेदार महकमे का कोई सरोकार नहीं...मुख्य मार्ग में चलने बाले लोग जान को जोखिम में डालकर चलने को है मजबूर...मामला छिंदवाड़ा से नरसिंहपुर नेशनल हाईवे मुख्य मार्ग सिंगोड़ी का सिंगोडी:-विगत पूरे एक वर्ष हो गए है बारिश जाकर फिर से आ गई है किंतु सिंगोड़ी पेंच नदी की दशा ज्यों की त्यों ही बनी हुई है पिछले वर्ष भारी बारिश के चलते पेंच नदी उफान के कारण पुल के ऊपर की रैलिंग बह गई थी जिसे एनएच विभाग द्वारा सुधारा जाना था किंतु बदकिस्मत पेंच नदी के पुल में कोई सुधार नहीं किया गया जब कोई बड़ी घटना या दुर्घटना होती है तब सभी अधिकारी जागते है आइए हम बात कर रहे है छिंदवाड़ा से नरसिंहपुर मुख्य मार्ग नेशनल हाईवे की जहा पर सिंगोडी पेंच नदी का बड़ा पुल है जो बारिश के चलते पुल के आजू बाजू की रैलिंग टूट गई थी।जिसे विभाग द्वारा कोई सुधारीकरण का कार्य नही किया गया यदि किया गया तो सिर्फ लोगो की जिंदगी के साथ खिलवाड़ लोहे की रैलिंग की जगह लकड़ी के बांस लगा दिए जो सिर्फ एक खानापूर्ति और दिखावा है दरअसल छिंदवाड़ा से नरसिंहपुर मार्ग को जोड़ने वाली पेच नदी के बड़ा पुल भारी बारिश के चलते डूब गया था और भारी बहाव होने के कारण जल स्त्रोत ने अपने साथ पेंच नदी के पुल के आजू-बाजू लगी लोहे की रैलिंग को भी बहा कर ले गया।जिससे आज दिनांक तक उक्त रेलिंग ज्यों की त्यों पड़ी हुई है।पुल के दोनों तरफ सुरक्षा की दृष्टि से कोई भी इंतजाम एन एच विभाग के द्वारा आज तक नहीं किया गया।एनएच विभाग के आला अधिकारियों के द्वारा सिर्फ खानापूर्ति के लिए पेंच नदी के दोनो और नाम मात्र के बांस लगा दिये है।तो वही कुछ जगह में विभाग के द्वारा कोई भी कार्य नहीं किया गया है क्या यही लापरवाही है जिससे लोगो को अपनी जान को हथेली में रखकर सफर करना पड़े वैसे ही इस बार बारिश प्रारंभ हो गई है और यदि प्रशासन समय रहते नही जागा तो कब जागेगा क्या यही न्याय है जनता के साथ ?यदि देखा जाए तो विभाग को और जिला प्रशासन को इस समस्या को हल करने के लिए पूरे एक वर्ष मिले किंतु उसके बाद भी यह कार्य आज तक नही किया गया ऐसा लगता है कि कहीं न कहीं विभाग की लापरवाही किसी दिन किसी बहुत बड़े हादसे का रूप न बन जाए। इनका कहना है सिंगोड़ी पेंच नदी का पुल पर बड़े छोटे वाहनों का हमेशा आना जाना रहता है एन एच विभाग और प्रशासन इस समस्या पर ध्यान देकर बांस की जगह लोहे की ठोस रैलिंग लगाए जिससे हादसे होने से बचा जा सके योगेश यादव पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सिंगोड़ी मैने कई बार देखा सिंगोड़ी पेंच नदी का पुल नेशनल हाईवे पर स्तिथ है पिछली बारिश में लोहे की रैलिंग बह गई जो आज तक नही लगी जो की राहगीरों और लोगो की जिंदगी के साथ खिलवाड़ है एन एच विभाग और जिला प्रशासन इस पुल पर जल्द से जल्द लोहे की मजबूत रैलिंग लगाए यदि समय रहते और बारिश के पहले यह समस्या का हल नही किया गया तो युवक कांग्रेस पेंच नदी पुल पर ही आंदोलन करने को मजबूर होगी । विक्रम अहके युवक कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष और अमरवाड़ा प्रभारी इस पेंच नदी के पुल में कई बार छोटे छोटे और बड़े बड़े वाहनों से बहुत घटनाए हो चुकी है कई लोगो के परिवार के सदस्यो ने अपनी जिंदगी तक गवा चुके है लेकिन रैलिंग लगाने को लेकर आज तक विभाग ने कोई प्रयास नहीं किया । पुनीत बेलवंशी अधिवक्ता
प्रतिदिन इस सूक्ष्म व्यायाम को अवश्य करें
