मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से मोबाइल वाणी के माध्यम से योगेश गौतम ने बता रहे हैं कि जिले में कोरोना काल में शासन ने गरीब परिवारों को राशन उपलब्ध कराने के लिए अस्थाई पर्शिया जारी कर 5 माह का राशन देने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में साढे पांच हजार परिवारों को अस्थाई पर्चीया जारी की गई है। लेकिन पोर्टल पर इस परिवारों के लिए केवल चार माह का राशन आबंटन आया है। जिले में गरीब परिवारों के आवेदक धन पर लगभग साढे हजार परिवारों को राशन देने के लिए अस्थाई पर्चीया पर राशन वितरण किया जारी की गई है। इन परिवारों को अप्रैल, मई और जून माह के राशन के साथ ही 2 माह का गरीब कल्याण योजना का अनाज भी देना है। पर्ची पर भी 5 माह का राशन अंकित है। लेकिन पोर्टल पर इन परिवारों के लिए केवल 4 माह का राशन दिए जाने का आवंटन ही आया है। अप्रैल माह के राशन का आवंटन पोर्टल पर नहीं दिखाई दे रहा है।