मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में बीते 1 सप्ताह से प्री मानसून बारिश हो रही है। लेकिन किसानों को मानसूनी बारिश का इंतजार भी रहता है। ऐसे में मौसम विभाग ने जिले में आगामी 48 घंटे में मानसून की दस्तक के साथ ही भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार प्रदेश के अगले जिले में मानसून पहुंच चुका है। तथा आगामी 15 जून तक पूरे प्रदेश में मानसून की बारिश शुरु हो जाएगी। इसी साल दक्षिणी पश्चिमी मानसून ने प्रदेश में प्रवेश किया है। जिसके चलते मानसून इस साल समय से पहले दस्तक दे चुका है।