मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में 6 पहुंच विभिन्न ग्रामों में जुलाई और अगस्त माह के राशन का आवंटन शासन ने दिया है। आवंटन राशन के हिसाब से इन ग्रामों में राशन का परिवहन बारिश के पहले ही कर दिया गया है। हालांकि पिछले साल इन ग्रामों के तीन माह का राशन आवंटन किया जाता है।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि पुलिया से टकराने के बाद दो टुकड़े में तब्दील हुई कार में पीछे बैठी महिलाएं उछलकर गिरी थी। कार को काटकर दो टुकड़े किए जाने की स्थिति को पुलिस अधिकारी ने नकारा है? डीएसपी एसपी सिंह ने बताया कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने घटनास्थल का मुआयना किया है। हादसे में कार चालक के खिलाफ 304 ए का मामला कायम किया गया है। क्या कार को काट कर शव को बाहर निकाला गया था? के सवाल पर डीएसपी सिंह ने कहा कि कार के सामने वाले हिस्से में एयर बैग थी, कार चालक व उनके पड़ोसी में बैठी महिला को कार के गेट से बाहर निकाला गया था। हादसे में पुलिस की दीवार से टकराने से कार के दो टुकड़े होने पर तीनों महिलाओं में काफी ऊंचाई तक उछलकर सड़क पर गिरी थी । मृतक महिला व घायलों को निकालने के लिए कार्य को काटने की आवश्यकता ही नहीं पड़ी।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में मानसून की धमाकेदार शुरुआत से जिला तरबतर हो गया है। मानसून के पहले लगातार तीन दिनों तक रुक-रुक कर हो रही बारिश ने 10 फ़ीसदी पूर्ति कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में गरज चमक के साथ बारिश दर्ज की जा सकती है। जिले में मानसून की तिथि 15 जून मानी जा रही थी। लेकिन बीते 10 सालों में पहली बार मानसून समय से पहले आया है । जिससे अरब सागर में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसके चलते दक्षिण पश्चिमी मानसून को माना जा रहा है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि महंगाई की मार को झेल रहे जनता को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार को जिले भर के पेट्रोल पंपों के सामने प्रदर्शन कर महंगाई का विरोध जताया है। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी सहित खाद्यान्न सामग्री व अन्य आवश्यक वस्तुओं के दामों में वृद्धि पर कांग्रेस ने जमकर हल्ला बोला । प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी ब्लॉकों में और ब्लॉक व क्षेत्रीय कांग्रेस अध्यक्ष ,विधायक, मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष सहित समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व सदस्यों ने अपने क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंपों के सामने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि एक तरफ जनता कोरोना संक्रमण से जूझ रही है, तो वहीं लोगों की आमदनी लगातार घटती जा रही है, लोग परेशान हैं, और दूसरी तरफ देश व प्रदेश की भाजपा सरकार निर्णय पूर्ण तरीके से पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ाती जा रही है।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि जिले में मानसून के 6 दिन पूर्व आगमन गुरुवार की शाम से ही हो गया है। रात में अचानक शुरू हुई बारिश रुक रुक कर लगभग पूरी रात होती रही और अल सुबह तेज गरज चमक के साथ में तेज बारिश भी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जिले में मानसून सक्रिय हो गया है। और आगामी कुछ दिनों तक ऐसे ही रुक रुक कर या कुछ घंटों तक लगातार बारिश हो सकती है ।मौसम विभाग ने जिले में 15 जून तक मानसून आने की संभावना जता रहा था। लेकिन गुरुवार शाम से ही जिले में कई हिस्सों में मानसून सक्रिय हो गया है रात में हल्की बारिश शुरू हुई जो लगभग पूरी रात होती रही है ।यह जिले के ज्यादातर क्षेत्रों में दर्ज की गई है ।वहीं गुरुवार रात से शुक्रवार तक लगभग ढाई इंच बारिश पूरे जिले में दर्ज की गई है।