मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि जिले में मानसून के 6 दिन पूर्व आगमन गुरुवार की शाम से ही हो गया है। रात में अचानक शुरू हुई बारिश रुक रुक कर लगभग पूरी रात होती रही और अल सुबह तेज गरज चमक के साथ में तेज बारिश भी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जिले में मानसून सक्रिय हो गया है। और आगामी कुछ दिनों तक ऐसे ही रुक रुक कर या कुछ घंटों तक लगातार बारिश हो सकती है ।मौसम विभाग ने जिले में 15 जून तक मानसून आने की संभावना जता रहा था। लेकिन गुरुवार शाम से ही जिले में कई हिस्सों में मानसून सक्रिय हो गया है रात में हल्की बारिश शुरू हुई जो लगभग पूरी रात होती रही है ।यह जिले के ज्यादातर क्षेत्रों में दर्ज की गई है ।वहीं गुरुवार रात से शुक्रवार तक लगभग ढाई इंच बारिश पूरे जिले में दर्ज की गई है।
