मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड सौंसर में शुक्रवार शाम भीषण सड़क हादसे में जयसवाल परिवार की तीन महिलाओं की मृत्यु हो गई । शुक्रवार सुबह रामाकोना में आयोजित शादी समारोह में पूरा परिवार खुशियां मना रहा था ।परिवार की महिलाएं भांजा बहू के साथ कार से सौंसर जा रही थी। शाम को वे दोबारा रामाकोना में पारिवारिक आयोजन में शामिल होने लूटने वाले थे। इसके पूर्व में कार हादसे का शिकार हो गए। शादी समारोह की सारी खुशियां मातम में बदल गई।