मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से मोबाइल बानी के माध्यम से योगेश गौतम बता रहे हैं, कि जिले में 2 माह से जारी गेहूं उपार्जन का कार्य बंद कर दिया गया है। उपार्जन के साथ-साथ चल रहा गेहूं परिवहन भी अब लगभग पूरा हो चुका है। गुरुवार की रात तक केवल 2 हजार क्विंटल गेहूं का उपार्जन केंद्र में मौजूद था। 2 माह में 120 उपार्जन केंद्रों में 31 लाख 36 हजार 630 क्विंटल गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। पिछले लगभग 15 दिनों में मौसम को देखते हुए परिवहन पूरा कराने जिला प्रशासन ने जोर लगाया रह है । फिर भी उपार्जन बंद होने के बाद लगभग 10 दिन परिवहन में लगे हैं ।गुरुवार की शाम तक 31 लाख 34 हजार 610 क्विंटल गेहूं का परिवहन कर लिया गया है। और अब केवल दो हजार क्विंटल गेहूं खरीदी केन्द्रो में रखा गया है।
