बिबिध जानकारी देकर की चर्चा
जिले में ग्राम पंचायत, ग्राम पंचायत वार्ड, जनपद पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों व अध्यक्ष और जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्रों का अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये निर्धारण ================================= कलेक्टर द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायतों के षष्टम आम चुनाव 2022 के अंतर्गत आज जिले की 790 ग्राम पंचायतों, 12 हजार 150 ग्राम पंचायत के वार्डों और 220 जनपद पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों के पंचों, सरपंचों, जनपद पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्रों और अध्यक्ष तथा जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्रों का अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये निर्धारित प्रपत्र में आरक्षण अवधारित कर प्रकाशन किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हरेन्द्र नारायण ने बताया कि जिले की जनपद पंचायत सौंसर की 59 ग्राम पंचायतों, 908 ग्राम पंचायत के वार्डों और 20 जनपद निर्वाचन क्षेत्रों, जनपद पंचायत तामिया की 56 ग्राम पंचायतों, 839 ग्राम पंचायत के वार्डों और 15 जनपद निर्वाचन क्षेत्रों, जनपद पंचायत पांढुर्णा की 72 ग्राम पंचायतों, 1118 ग्राम पंचायत के वार्डों और 25 जनपद निर्वाचन क्षेत्रों, जनपद पंचायत हर्रई की 67 ग्राम पंचायतों, 970 ग्राम पंचायत के वार्डों और 17 जनपद निर्वाचन क्षेत्रों, जनपद पंचायत अमरवाडा की 71 ग्राम पंचायतों, 1140 ग्राम पंचायत के वार्डों और 18 जनपद निर्वाचन क्षेत्रों, जनपद पंचायत चौरई की 89 ग्राम पंचायतों, 1385 ग्राम पंचायत के वार्डों और 24 जनपद निर्वाचन क्षेत्रों, जनपद पंचायत बिछुआ की 50 ग्राम पंचायतों, 694 ग्राम पंचायत के वार्डों और 12 जनपद निर्वाचन क्षेत्रों, जनपद पंचायत परासिया की 91 ग्राम पंचायतों, 1461 ग्राम पंचायत के वार्डों और 24 जनपद निर्वाचन क्षेत्रों, जनपद पंचायत मोहखेड़ की 79 ग्राम पंचायतों, 1276 ग्राम पंचायत के वार्डों और 25 जनपद निर्वाचन क्षेत्रों, जनपद पंचायत छिंदवाडा की 59 ग्राम पंचायतों, 916 ग्राम पंचायत के वार्डों और 17 जनपद निर्वाचन क्षेत्रों तथा जनपद पंचायत जुन्नारदेव की 97 ग्राम पंचायतों, 1443 ग्राम पंचायत के वार्डों और 23 जनपद निर्वाचन क्षेत्रों को अवधारित किया गया है । इसी प्रकार जिले के गैर-अनुसूचित क्षेत्र के लिये 7 जनपद पंचायतों के अध्यक्ष के लिये अनुसूचित जाति प्रवर्ग की एक, अनुसूचित जनजाति प्रवर्ग की 2, महिला अनुसूचित जाति प्रवर्ग की एक, अनुसूचित जनजाति प्रवर्ग की एक और अनारक्षित महिला प्रवर्ग की 2 सीटों तथा अनूसूचित क्षेत्र के लिये 4 जनपद पंचायतों के अध्यक्ष के लिये अनुसूचित जनजाति प्रवर्ग की 4 और महिला अनुसूचित जनजाति प्रवर्ग की 2 सीटों को आरक्षित किया गया है । साथ ही जिला पंचायत के 26 निर्वाचन क्षेत्रों के लिये अनुसूचित जाति प्रवर्ग की 3, अनुसूचित जनजाति प्रवर्ग की 12, महिला अनुसूचित जाति प्रवर्ग की 2, अनुसूचित जनजाति प्रवर्ग की 6 और अनारक्षित महिला प्रवर्ग की 6 सीटों को आरक्षित किया गया है।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल बानी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर की चाह रखने वालों की कतार बढ़ती जा रही है। तीसरे चरण में आवेदन करने वालों की संख्या 75 हजार से ज्यादा है। केवाईसी की जांच के दौरान तकरीबन 40 हजार से ज्यादा आवेदकों के आवेदन निरस्त कर दिए जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार गरीब परिवारों को निशुल्क गैस सिलेंडर बाटने के लिए शासन ने पहले उज्वला योजना को दोबारा शुरू किया है ।जिसमें जिले के 49 हजार गैस सिलेंडर कनेक्शन बांटने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के करीब गरीब रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार के एक सदस्य को मुक्त गैस सिलेंडर कनेक्शन सुविधा दी जा रही है ।2 साल बाद यह योजना दोबारा शुरू कर दी गई है। पर अब तक 75 हजार से ज्यादा आवेदकों ने आवेदन किए हैं। जिसमें से 40 हजार आवेदन को निरस्त कर दिया जा चुका है ।जबकि 35 हजार आवेदन को स्वीकृति दे दी गई है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, सेहत के प्रति गंभीर लोग इन दिनों जैविक खेती और प्राकृतिक खेती पर रुझान बढ़ा है। जहर मुक्त अनाज और सब्जी साल भर आसानी से उपलब्ध होगी जैविक और प्राकृतिक खेती के प्रति जिले के किसानों का रुझान अचानक तेजी से बढ़ा है। प्राकृतिक खेती के लिए पंजीयन पोर्टल पर बीते 7 दिन में प्रदेश में कुल 7 हजार 257 किसानों ने पंजीयन कराया। जिसमें छिंदवाड़ा के 1 हजार 541 किसान शामिल है। पंजीयन प्रक्रिया में छिंदवाड़ा जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने 17 मई को कृषि मंत्री ने प्राकृतिक खेती के लिए पंजीयन पोर्टल का शुभारंभ किया। पहले दिन 3 हजार 254 किसानों ने पंजीयन करा था ।इसमें छिंदवाड़ा जिले के 807 किसान थे ।जो कुल 25 प्रतिशत यानी लगभग एक चौथाई है। लगभग दोगुना हो चुका है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ओबीसी आरक्षण को लेकर कहां की है, ओबीसी के साथ धोखा है ,फरेब है। विधानसभा में जो मैंने कहा शुरुआत वहां से करता हूं ।मैंने विधानसभा में कहां की ओबीसी आरक्षण का प्रस्ताव तब तक पारित नहीं होगा। तब तक चुनाव नहीं होंगे। तब तक भाजपा सुप्रीम कोर्ट पहुंची ।सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इनकी ट्रिपल टेस्ट की रिपोर्ट अधूरी है। श्रीनाथ ने कहा कि भाजपा ने फर्जी रिपोर्ट बनाएं। पिछड़ा वर्ग को आरक्षण नहीं मिला है। नगरी निकाय चुनाव में कहीं 5 प्रतिशत तो कहीं 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा । चार दिवसीय प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे कमलनाथ ने यह बात इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर मीडिया से चर्चा के दौरान कही। साथ ही पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर सवाल पर श्री नाथ ने कहा कि 50 रुपये दाम बढ़ाते हैं ।फिर कुछ रुपए कम करने के बाद भाजपा बैनर पोस्टर लगाकर पीठ थपथपाते हैं । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल के कक्षा दसवीं और बारहवीं की पूरक परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं के तकरीबन 5 हजार 455 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा विभाग इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। जिसके परीक्षा केंद्र सहित अन्य का निर्धारण होना है। जून माह में एमपी बोर्ड पूरक परीक्षा आयोजित करेगा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, इन दिनों सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम कम होने से जहां महंगाई पर कुछ हद तक राहत मिली है। लेकिन रसोई गैस के दाम कम नहीं होने से घरेलू बजट और भी बिगड़ता जा रहा है। इन में काफी अंतर देखा जा रहा है ।ऐसे में उज्जवला योजना के कनेक्शन की हितग्राहि महिलाओं को छोड़ शेष ग्रहणीया नाराज है। महिलाओं का कहना है कि रसोई गैस के दाम भी कम होने चाहिए, ताकि उन्हें भी घर का खर्च को बढ़ने से रोका जा सके। जिस तरीके से रसोई गैस के दाम अभी भी आसमान छू रहे हैं। घर का बजट बिगड़ने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसीलिए लोग अब रसोई गैस के दाम भी कम करने को लेकर मांग उठा रहे हैं ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में 2 दिनों से गर्मी के तेवर नरम पड़ने लगे हैं। और रविवार की सुबह से तेज हवाओं के चलते अधिकतम पारा 40 डिग्री तक लुढ़क गया है। मौसम विभाग की मानें तो रविवार को दिन का पारा 39.6 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं शीघ्र ही प्री- मानसून दस्तक देने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद तापमान में नौतपा से पहले गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि बादलों की आवाजाही के चलते न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच गया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
ठंडक प्रदान करता है।
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम ने मोबाइल वाणी के माध्यम से छात्र कुमार रोशन गायकवाड़ से बातचीत किया। उन्होंने बताया कि पानी में लोह तत्व ,ऑर्गेनक और न जाने ऐसे कई अपशिष्ट पदार्थ आ जाते हैं, और इसी को ध्यान में रखते हुए गर्भवती महिला हो या फिर छोटे बच्चे हो यह कुपोषण का शिकार हो जाते हैं। इनके क्षेत्र में पानी स्वच्छता को लेकर क्या-क्या तरीके अपनाए जाते हैं और गर्भवती महिलाएं समय से पहले बच्चों को जन्म देते हैं। जिसके कारण भी अनेक बीमारियों से ग्रस्त हो जाता है,कुपोषण का प्रभाव बढ़ जाता है।साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों व गर्भवती महिलाओं को पानी को उबाल कर पीना चाहिए जिससे उनके स्वास्थ्य को नुक्सान न हो।
