मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में इन दिनों शुष्क मौसम तपन बढ़ा दी है ।वहीं शनिवार को मौसम शुष्क रहने से तपन का एहसास हुआ है। हालांकि दिन में हवाओं की गति बढ़ी लेकिन तपन पर ज्यादा असर नहीं दिखाई पड़ा है। दिन का पारा 42.5 डिग्री दर्ज किया गया है वहीं उमस के चलते शुक्रवार की रात का न्यूनतम पारा 25.4 डिग्री दर्ज किया गया ।मौसम की माने तो एक नया एक्टिव हो रहा है। जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,जिले में शुक्रवार को बोदरी नदी में लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा मुख्य पाइप लाइन तोड़ने की वजह से शहर के 11 बड़े रिहायशी क्षेत्रों में जल सप्लाई प्रभावित हुई है। गर्मी में लोग पानी के लिए तरस गए हैं। हालात यह है कि मोहल्लों में मौजूदा बोरवेल और कुआँ में लोग पानी के लिए मशक्कत कर रहे थे। वही बोदरी नदी पर देर शाम तक पाइप लाइन सुधार कार्य जारी रहा ।सीवरेज का काम कर रही लक्ष्मी कंसल्टेशन कंपनी की पोकलेन मशीन ने शुक्रवार को बोदरी नदी में कार्य के दौरान मुख्य पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त किया ।इसी के कारण यहां पर पानी सप्लाई नहीं हो रही थी। इसी पाइपलाइन के माध्यम से शहर के 11 बड़े रिहायशी क्षेत्रों में पानी की सप्लाई हो रही थी। परंतु पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है ।और लोगों को टैंकरों का इंतजार करना पड़ रहा है।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थानों से चयनित हुए मास्टर ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर सबसे पहले आरक्षण की कार्रवाई होगी। जारी अधिसूचना के अनुसार 25 मई तक जिला पंचायत अध्यक्ष पद को छोड़कर शेष सभी पदों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके तहत जिले के ग्राम पंचायतों के पंच व सरपंच, सदस्य जनपद पंचायत ,अध्यक्ष जनपद पंचायत और सदस्य जिला पंचायत के पदों में आरक्षण की कार्रवाई 25 मई को होगी। आरक्षण इस कार्रवाई के लिए नोडल अधिकारी व सहायक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले का पीजी कॉलेज 6 साल बाद नैक मूल्यांकन में शामिल हुआ था। लेकिन कैंपिंग की कमियां दूर नहीं कर पाने की वजह से इस बार भी बी ग्रेड से ही संतुष्ट होना पड़ेगा। हालांकि कॉलेज प्राचार्य का कहना है कि, वे आज से ही अगले 5 साल तक की तैयारी में जुटे हुए हैं। गौरवलब है कि, पीजी कॉलेज में इस बार ए प्लस ग्रेड पाने के लिए नैन मूल्यांकन में शामिल हुआ था ।राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद का दल 13 व 14 मई को कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचा था। टीम को शिक्षा की गुणवत्ता ,नवाचार ,साफ-सफाई ,शौंदरीकरण जैसे अन्य मुद्दों बिंदुओं पर मार्किंग करनी थी। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

मध्यप्रदेश राज्य के जिला छिंदवाड़ा से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से एक छात्रा धनत्री से साक्षात्कार लिए है जिसमे इनका कहना है कि गर्भवती महिलाओं को गर्म पानी दिया जाता है और पानी को साफ करने के लिए कलोरीन की गोली या फिर ब्लीचिंग पाउडर का यूज किया जाता है ताकि उनको अशुद्ध पानी पीने को ना मिले। उन्हें गर्म पानी उबालकर पीने से शुद्ध पानी प्राप्त होता है। वह कहती है कि उनके क्षेत्र में नगरपालिका द्वारा ब्लीचिंग पाउडर के माध्यम से पानी को साफ किया जाता है। वही डॉक्टर भी सलाह देते हैं कि गर्भवती महिला को साफ पानी पिलाना चाहिए इसके लिए पानी को उबालने कहते हैं और आशा कार्यकर्ता द्वारा समय-समय पर घर पर आकर गर्भवती महिलाओं के फीडबैक भी लेती है कि वह किस प्रकार का खाना तथा पानी पी रही है। आशा कार्यकर्ता द्वारा पानी को साफ करने के लिए क्लोरीन की गोलियां भी दी जाती है। पीएचयू विभाग द्वारा जानकारी दी जाती है की गर्भवती महिला हो या सामान्य व्यक्ति सभी को शुद्ध पानी पीना चाहिए क्योंकि शुद्ध पानी पीने से हमारे शरीर को हाइड्रेट करता है और पाचन से सम्बंधित बीमारियां भी कम करता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है। वही उनके द्वारा कहा जाता है की कुपोषण की संख्या इनके क्षेत्र में बहुत कम है और इसको कम करने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा समय-समय पर दिशा निर्देश दी जाती है तथा सरकार द्वारा भी योजनाए बनाये जाती है।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, सर्पदंश के शिकार 2 लोगों की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। मामला परासिया और चौरई थाना क्षेत्र का है। जानकारी में बताया गया है कि परासिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोहका निवासी प्रसाद पिता महेश शाह और पंचम पिता पतिराम उईके को इस घटना के बाद जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।