मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, इन दिनों सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम कम होने से जहां महंगाई पर कुछ हद तक राहत मिली है। लेकिन रसोई गैस के दाम कम नहीं होने से घरेलू बजट और भी बिगड़ता जा रहा है। इन में काफी अंतर देखा जा रहा है ।ऐसे में उज्जवला योजना के कनेक्शन की हितग्राहि महिलाओं को छोड़ शेष ग्रहणीया नाराज है। महिलाओं का कहना है कि रसोई गैस के दाम भी कम होने चाहिए, ताकि उन्हें भी घर का खर्च को बढ़ने से रोका जा सके। जिस तरीके से रसोई गैस के दाम अभी भी आसमान छू रहे हैं। घर का बजट बिगड़ने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसीलिए लोग अब रसोई गैस के दाम भी कम करने को लेकर मांग उठा रहे हैं ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।