मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, सेहत के प्रति गंभीर लोग इन दिनों जैविक खेती और प्राकृतिक खेती पर रुझान बढ़ा है। जहर मुक्त अनाज और सब्जी साल भर आसानी से उपलब्ध होगी जैविक और प्राकृतिक खेती के प्रति जिले के किसानों का रुझान अचानक तेजी से बढ़ा है। प्राकृतिक खेती के लिए पंजीयन पोर्टल पर बीते 7 दिन में प्रदेश में कुल 7 हजार 257 किसानों ने पंजीयन कराया। जिसमें छिंदवाड़ा के 1 हजार 541 किसान शामिल है। पंजीयन प्रक्रिया में छिंदवाड़ा जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने 17 मई को कृषि मंत्री ने प्राकृतिक खेती के लिए पंजीयन पोर्टल का शुभारंभ किया। पहले दिन 3 हजार 254 किसानों ने पंजीयन करा था ।इसमें छिंदवाड़ा जिले के 807 किसान थे ।जो कुल 25 प्रतिशत यानी लगभग एक चौथाई है। लगभग दोगुना हो चुका है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।