जिले में ग्राम पंचायत, ग्राम पंचायत वार्ड, जनपद पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों व अध्यक्ष और जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्रों का अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये निर्धारण ================================= कलेक्टर द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायतों के षष्टम आम चुनाव 2022 के अंतर्गत आज जिले की 790 ग्राम पंचायतों, 12 हजार 150 ग्राम पंचायत के वार्डों और 220 जनपद पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों के पंचों, सरपंचों, जनपद पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्रों और अध्यक्ष तथा जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्रों का अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये निर्धारित प्रपत्र में आरक्षण अवधारित कर प्रकाशन किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हरेन्द्र नारायण ने बताया कि जिले की जनपद पंचायत सौंसर की 59 ग्राम पंचायतों, 908 ग्राम पंचायत के वार्डों और 20 जनपद निर्वाचन क्षेत्रों, जनपद पंचायत तामिया की 56 ग्राम पंचायतों, 839 ग्राम पंचायत के वार्डों और 15 जनपद निर्वाचन क्षेत्रों, जनपद पंचायत पांढुर्णा की 72 ग्राम पंचायतों, 1118 ग्राम पंचायत के वार्डों और 25 जनपद निर्वाचन क्षेत्रों, जनपद पंचायत हर्रई की 67 ग्राम पंचायतों, 970 ग्राम पंचायत के वार्डों और 17 जनपद निर्वाचन क्षेत्रों, जनपद पंचायत अमरवाडा की 71 ग्राम पंचायतों, 1140 ग्राम पंचायत के वार्डों और 18 जनपद निर्वाचन क्षेत्रों, जनपद पंचायत चौरई की 89 ग्राम पंचायतों, 1385 ग्राम पंचायत के वार्डों और 24 जनपद निर्वाचन क्षेत्रों, जनपद पंचायत बिछुआ की 50 ग्राम पंचायतों, 694 ग्राम पंचायत के वार्डों और 12 जनपद निर्वाचन क्षेत्रों, जनपद पंचायत परासिया की 91 ग्राम पंचायतों, 1461 ग्राम पंचायत के वार्डों और 24 जनपद निर्वाचन क्षेत्रों, जनपद पंचायत मोहखेड़ की 79 ग्राम पंचायतों, 1276 ग्राम पंचायत के वार्डों और 25 जनपद निर्वाचन क्षेत्रों, जनपद पंचायत छिंदवाडा की 59 ग्राम पंचायतों, 916 ग्राम पंचायत के वार्डों और 17 जनपद निर्वाचन क्षेत्रों तथा जनपद पंचायत जुन्नारदेव की 97 ग्राम पंचायतों, 1443 ग्राम पंचायत के वार्डों और 23 जनपद निर्वाचन क्षेत्रों को अवधारित किया गया है । इसी प्रकार जिले के गैर-अनुसूचित क्षेत्र के लिये 7 जनपद पंचायतों के अध्यक्ष के लिये अनुसूचित जाति प्रवर्ग की एक, अनुसूचित जनजाति प्रवर्ग की 2, महिला अनुसूचित जाति प्रवर्ग की एक, अनुसूचित जनजाति प्रवर्ग की एक और अनारक्षित महिला प्रवर्ग की 2 सीटों तथा अनूसूचित क्षेत्र के लिये 4 जनपद पंचायतों के अध्यक्ष के लिये अनुसूचित जनजाति प्रवर्ग की 4 और महिला अनुसूचित जनजाति प्रवर्ग की 2 सीटों को आरक्षित किया गया है । साथ ही जिला पंचायत के 26 निर्वाचन क्षेत्रों के लिये अनुसूचित जाति प्रवर्ग की 3, अनुसूचित जनजाति प्रवर्ग की 12, महिला अनुसूचित जाति प्रवर्ग की 2, अनुसूचित जनजाति प्रवर्ग की 6 और अनारक्षित महिला प्रवर्ग की 6 सीटों को आरक्षित किया गया है।
