Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

छिंदवाड़ा : जिला अधिकारी के द्वारा बताया गया कि भोपाल जिले के लाल परेड ग्राउंड पर 27 अक्टूबर से लेकर 6 नवंबर तक अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन किया गया है। इस भर्ती रैली में छिंदवाड़ा के 17 वर्ष तक आयु के पुरुष भाग ले सकते हैं। आवेदकों का ऑनलाइन पंजीकरण भारतीय अग्निवीर सेना की ओर से प्रारंभ हो चूका है। आवेदक 9 सितम्बर से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Transcript Unavailable.

मध्य प्रदेश राज्य के जिला छिंदवाड़ा से मोबाइल वाणी के माध्यम से योगेश बता रहें हैं की १२ साल से ऊपर उम्र के युवा बच्चो का कोरोना टीकाकरण चल रहा है। इसमें बच्चे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखें और उनके परिवार वालो को भी बच्चो के खान-पान और स्वास्थ्य पर ध्यान रखना चाहियें। बच्चो को खेलकूद पौष्टिक आहार और आराम भी बहुत जरुरी है। इसके सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग के तरफ से हमेशा जानकारी दी जाती है इसलिए इसपर ध्यान दे

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार को जनसुनवाई में 44 आवेदन पहुंचे हैं। जिसमें से अमरवाड़ा के धनसवाड़ा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने पूर्व ग्राम पंचायत सरपंच और सचिव के खिलाफ एफआइआर की मांग की है। ग्राम के नितेश वर्मा का कहना है कि पूर्व सरपंच जमुना प्रसाद डेहरिया और सचिव रघुनाथ डेरिया ने मिलकर गांव में बड़ा फर्जीवाड़ा किया है ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला का कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला कलेक्टर सौरव कुमार सुमन ने समीक्षा बैठक लेते हुए जिले के 132 स्कूल और 308 आंगनवाड़ी में आज तक बिजली कनेक्शन नहीं लगाया गया है। साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर ने लापरवाही बरत रहे अधिकारियों को फटकार लगाते हुए प्लान बनाकर कार्य करने की हिदायत दी है। साथ ही शीघ्र बिजली विद्युत कनेक्शन लगाए जाने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही विकासखंडबार प्रस्ताव बनाकर जिला स्तर पर यथाशीघ्र भेजे। साथ ही विद्युतीकरण हो चुका है। वहां पंखा और लाइट लगवाना सुनिश्चित करें और प्रतिदिन प्रगति से अवगत कराएं विद्युत कार्य पूर्ण हो जाने के बाद जल योजना अंतर्गत उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्यप्रदेश राज्य के छिन्दवाडा जिले से योगेश मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले की पर्वतारोही बेटी भावना डेहरिया ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्बरूस को फतह कर तिरंगा फहराया। एवरेस्ट विजेता भावना ने समुद्र तल से 5642 मीटर की ऊंचाई वाली चोटी पर पहुंचकर देश का गौरव दिलाया है। रूस के जॉर्जिया बॉर्डर पर स्थित माउंट एल्बरूस चोटी फतह करने के लिए उनकी टीम 10 अगस्त को रूस की राजधानी मास्को से मिनरलनी शहर पहुंची। 11 अगस्त को 2346 मीटर व 12 अगस्त को 3 888 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचकर बेस कैंप बनाया । और अगले 2 दिनों में 4500 मीटर तक रोटेशन किया। 14 अगस्त को रात 12 बजे दल के साथ माउंट एल्बरूस चोटी के लिए निकली। 15 अगस्त को सुबह 5:30 बजे पश्चिमी माउंट एल्बरूस की ऊंचाई समुद्र तल से 18510 फीट है, की चोटी पर तिरंगा फहराया । वहीं 16 अगस्त को इस्ट शिखर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर दोनों चोटियों की फतह कर लिया। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

Transcript Unavailable.