मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार को जनसुनवाई में 44 आवेदन पहुंचे हैं। जिसमें से अमरवाड़ा के धनसवाड़ा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने पूर्व ग्राम पंचायत सरपंच और सचिव के खिलाफ एफआइआर की मांग की है। ग्राम के नितेश वर्मा का कहना है कि पूर्व सरपंच जमुना प्रसाद डेहरिया और सचिव रघुनाथ डेरिया ने मिलकर गांव में बड़ा फर्जीवाड़ा किया है ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।