मध्यप्रदेश राज्य के छिन्दवाडा जिले से योगेश मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले की पर्वतारोही बेटी भावना डेहरिया ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्बरूस को फतह कर तिरंगा फहराया। एवरेस्ट विजेता भावना ने समुद्र तल से 5642 मीटर की ऊंचाई वाली चोटी पर पहुंचकर देश का गौरव दिलाया है। रूस के जॉर्जिया बॉर्डर पर स्थित माउंट एल्बरूस चोटी फतह करने के लिए उनकी टीम 10 अगस्त को रूस की राजधानी मास्को से मिनरलनी शहर पहुंची। 11 अगस्त को 2346 मीटर व 12 अगस्त को 3 888 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचकर बेस कैंप बनाया । और अगले 2 दिनों में 4500 मीटर तक रोटेशन किया। 14 अगस्त को रात 12 बजे दल के साथ माउंट एल्बरूस चोटी के लिए निकली। 15 अगस्त को सुबह 5:30 बजे पश्चिमी माउंट एल्बरूस की ऊंचाई समुद्र तल से 18510 फीट है, की चोटी पर तिरंगा फहराया । वहीं 16 अगस्त को इस्ट शिखर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर दोनों चोटियों की फतह कर लिया। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
