*ब्लॉक परासिया,जिला छिंदवाड़ा* मध्य प्रदेश के 67 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज दिनांक 04/11/2022 को दीघावानी पंचायत में जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री पवन सहगलजी के निर्देशन में एवम ब्लॉक समन्वयक श्री संजीव भावरकरजी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 04. 11. 2022 को ग्राम पंचायत दीघावानी में, क्षेत्रीय फील्ड सेक्टर प्रभारी नमिता सिंह मैम एवं BSW/MSW की छात्राएं प्रतिमा उइके, आकांक्षा उइके एवं भारती उइके के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सरपंच श्रीमती बबिता जायसवाल उपसरपंच श्री जीतलालजी सचिव श्री राजेश कहार एवं समस्त पंचगण उपस्थित रहे। उक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिए समस्त छात्राओं को पंचायत की तरफ से पारितोषिक वितरित की गई।
तुलसी कौन थी? ```तुलसी(पौधा) पूर्व जन्म मे एक लड़की थी जिस का नाम वृंदा था, राक्षस कुल में उसका जन्म हुआ था बचपन से ही भगवान विष्णु की भक्त थी.बड़े ही प्रेम से भगवान की सेवा, पूजा किया करती थी.जब वह बड़ी हुई तो उनका विवाह राक्षस कुल में दानव राज जलंधर से हो गया। जलंधर समुद्र से उत्पन्न हुआ था. वृंदा बड़ी ही पतिव्रता स्त्री थी सदा अपने पति की सेवा किया करती थी. एक बार देवताओ और दानवों में युद्ध हुआ जब जलंधर युद्ध पर जाने लगे तो वृंदा ने कहा``` - स्वामी आप युद्ध पर जा रहे है आप जब तक युद्ध में रहेगे में पूजा में बैठ कर``` आपकी जीत के लिये अनुष्ठान करुगी,और जब तक आप वापस नहीं आ जाते, मैं अपना संकल्प नही छोडूगी। जलंधर तो युद्ध में चले गये,और वृंदा व्रत का संकल्प लेकर पूजा में बैठ गयी, उनके व्रत के प्रभाव से देवता भी जलंधर को ना जीत सके, सारे देवता जब हारने लगे तो विष्णु जी के पास गये। सबने भगवान से प्रार्थना की तो भगवान कहने लगे कि – वृंदा मेरी परम भक्त है में उसके साथ छल नहीं कर सकता । फिर देवता बोले - भगवान दूसरा कोई उपाय भी तो नहीं है अब आप ही हमारी मदद कर सकते है। भगवान ने जलंधर का ही रूप रखा और वृंदा के महल में पँहुच गये जैसे ही वृंदा ने अपने पति को देखा, वे तुरंत पूजा मे से उठ गई और उनके चरणों को छू लिए,जैसे ही उनका संकल्प टूटा, युद्ध में देवताओ ने जलंधर को मार दिया और उसका सिर काट कर अलग कर दिया,उनका सिर वृंदा के महल में गिरा जब वृंदा ने देखा कि मेरे पति का सिर तो कटा पडा है तो फिर ये जो मेरे सामने खड़े है ये कौन है? उन्होंने पूँछा - आप कौन हो जिसका स्पर्श मैने किया, तब भगवान अपने रूप में आ गये पर वे कुछ ना बोल सके,वृंदा सारी बात समझ गई, उन्होंने भगवान को श्राप दे दिया आप पत्थर के हो जाओ, और भगवान तुंरत पत्थर के हो गये। सभी देवता हाहाकार करने लगे लक्ष्मी जी रोने लगे और प्रार्थना करने लगे यब वृंदा जी ने भगवान को वापस वैसा ही कर दिया और अपने पति का सिर लेकर वे सती हो गयी। उनकी राख से एक पौधा निकला तब भगवान विष्णु जी ने कहा –आज से इनका नाम तुलसी है, और मेरा एक रूप इस पत्थर के रूप में रहेगा जिसे शालिग्राम के नाम से तुलसी जी के साथ ही पूजा जायेगा और में बिना तुलसी जी के भोग``` ```स्वीकार नहीं करुगा। तब से तुलसी जी कि पूजा सभी करने लगे। और तुलसी जी का विवाह शालिग्राम जी के साथ कार्तिक मास में``` ```किया जाता है.देव-उठावनी एकादशी के दिन इसे तुलसी विवाह के रूप में मनाया जाता है !```
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास और छिन्दवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री श्री कमल पटेल 5 नवंबर को प्रात: 10 बजे छिंदवाड़ा से प्रस्थान कर परासिया होते हुये प्रात: 11 बजे जुन्नारदेव पहुंचेंगे और नगरपालिका के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होंगे । प्रभारी मंत्री श्री पटेल दोपहर 12:10 बजे जुन्नारदेव से प्रस्थान कर दोपहर 1:40 बजे सौंसर पहुंचेंगे और नगरपालिका के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होंगे तथा सौंसर से दोपहर 3:30 बजे प्रस्थान कर शाम 4 बजे मोहगांव पहुंचेंगे और नगर परिषद के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने के बाद शाम 5:30 बजे मोहगांव से पांढुर्णा, मुलताई, चिचोली व सोडलपुर होते हुये हरदा के लिये प्रस्थान करेंगे।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में यूरिया में अनियमितताएं पाए जाने के उपरांत जिला उपसंचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ने कहाँ कि जिले के विकासखण्ड छिंदवाडा के ग्राम राजाखोह में मेसर्स छिंदवाडा फार्मर्स प्रोड्यूसर बनगाँव द्वारा यूरिया भण्डारण में अनियमितता की सूचना प्राप्त होने पर कृषि विभाग द्वारा तत्काल दल गठन किया जाकर मौके पर पहुँचकर जाँच कराई गई। जाँच के दौरान जाँच दल को यूरिया का भंण्डारण नियत स्थान पर न होकर अन्यत्र स्थान ग्राम राजाखोह में भण्डारण होना पाये जाने पर जाँच दल द्वारा मौके पर पाई गई 284 बैग यूरिया जप्त कर तत्काल यूरिया का विक्रय प्रतिबंधित किया गया। संबंधित संस्था से जारी नोटिस का जवाब प्राप्त होने पर आगामी कार्यवाही की जायेगी। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाले के माध्यम से बता रहे हैं कि, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत छिन्दवाडा जिले के 13097 किसानों ने अभी तक अपना ई-केवायसी नहीं कराया है। ई-केवायसी नहीं कराने पर इन किसानों की इन दोनों योजनाओं की राशि अटक जायेगी। योजना का लाभ प्राप्त कर रहे किसानों को अपना ई-केवायसी सीएमसी केन्द्रो या ओटीपी के माध्यम से अपडेट करना और आधार नम्बर बैंक खाता से लिंक कराना अनिवार्य है । लिंक नहीं होने पर दोनों योजनाओं की किश्तों का भुगतान किसानों को नहीं किया जायेगा। अधीक्षक भू-अभिलेख श्रीमती स्मृति खंडेलवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के हितग्राही किसानों में तहसील बिछुआ के 1030, छिन्दवाडा के 1389, तामिया के 956, चौरई के 1200, जुन्नारदेव के 1348, उमरेठ के 1108, मोहखेड के 1504, सौंसर के 977, हर्रई के 742, पांढुर्णा के 1228 परासिया के 510, अमरवाडा के 918 और चाँद के 183 किसानों ने अभी तक अपना ई-केवायसी नहीं कराया है।
Transcript Unavailable.
छिंदवाड़ा जिले के चार फाटक पर जाम कि स्थिति से लोगों को जल्द ही निजात मिल सकती है।चार फाटक के नरसिंहपुर रोड की तरफ से रेलवे ओवर ब्रिज बनाने के लिए रेलवे तैयार हो गई है। दरअसल गुरुवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के जोनल रेल सलाहकार समिति की बैठक में जोनल रेलवे सदस्य ने छिंदवाड़ा में रेल सेवाओं में विस्तार यात्री सुविधाओं को बढ़ाने को लेकर सुझाव और मांगों को प्रमुखता से उठाया। साथ ही छिंदवाड़ा नैनपुर ट्रेन को जल्द से जल्द चालू करने को लेकर भी मांग उठाई गई।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, मध्यप्रदेश नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर एक से 7 नवंबर तक मनाये जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत नगरपालिक निगम छिंदवाड़ा द्वारा स्थापना दिवस एवं स्वच्छता अभियान 2023 प्रारंभ होने के अवसर पर आज छिंदवाड़ा नगर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । इसी कड़ी में कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन द्वारा आज छिंदवाड़ा नगर के वार्ड नंबर-39 में नगरपालिक निगम कार्यालय के सामने साफ-सफाई कर स्वच्छता के लिये जागरूकता का संदेश दिया गया । इस अवसर पर नगरपालिक निगम के कार्यपालन यंत्री श्री ईश्वर चंदेली, सहायक यंत्री श्री बृजेश पांडे व श्री उमेश प्यासी, स्वच्छता निरीक्षक श्री अरुण कुमार गढ़ेवाल और वार्ड के दरोगा श्री हेमंत गोदरे व वार्ड के सभी कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया।
Transcript Unavailable.
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला के सौसर प्रखण्ड से इंदिरा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मानव जनित कारणों से हो रहा है जलवायु परिवर्तन। जलवायु परिवर्तन से भारत देश के साथ पूरा विश्व प्रभावित हो रहा है। जलवायु परिवर्तन का मुख्य कारण है ग्रीनहाउस, शहरीकरण, औद्योगीकरण आदि। विस्तारपूर्वक खबर के लिए क्लिक करें ऑडियो पर
