*ब्लॉक परासिया,जिला छिंदवाड़ा* मध्य प्रदेश के 67 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज दिनांक 04/11/2022 को दीघावानी पंचायत में जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री पवन सहगलजी के निर्देशन में एवम ब्लॉक समन्वयक श्री संजीव भावरकरजी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 04. 11. 2022 को ग्राम पंचायत दीघावानी में, क्षेत्रीय फील्ड सेक्टर प्रभारी नमिता सिंह मैम एवं BSW/MSW की छात्राएं प्रतिमा उइके, आकांक्षा उइके एवं भारती उइके के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सरपंच श्रीमती बबिता जायसवाल उपसरपंच श्री जीतलालजी सचिव श्री राजेश कहार एवं समस्त पंचगण उपस्थित रहे। उक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिए समस्त छात्राओं को पंचायत की तरफ से पारितोषिक वितरित की गई।