छिंदवाड़ा जिले के चार फाटक पर जाम कि स्थिति से लोगों को जल्द ही निजात मिल सकती है।चार फाटक के नरसिंहपुर रोड की तरफ से रेलवे ओवर ब्रिज बनाने के लिए रेलवे तैयार हो गई है। दरअसल गुरुवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के जोनल रेल सलाहकार समिति की बैठक में जोनल रेलवे सदस्य ने छिंदवाड़ा में रेल सेवाओं में विस्तार यात्री सुविधाओं को बढ़ाने को लेकर सुझाव और मांगों को प्रमुखता से उठाया। साथ ही छिंदवाड़ा नैनपुर ट्रेन को जल्द से जल्द चालू करने को लेकर भी मांग उठाई गई।