मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास और छिन्दवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री श्री कमल पटेल 5 नवंबर को प्रात: 10 बजे छिंदवाड़ा से प्रस्थान कर परासिया होते हुये प्रात: 11 बजे जुन्नारदेव पहुंचेंगे और नगरपालिका के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होंगे । प्रभारी मंत्री श्री पटेल दोपहर 12:10 बजे जुन्नारदेव से प्रस्थान कर दोपहर 1:40 बजे सौंसर पहुंचेंगे और नगरपालिका के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होंगे तथा सौंसर से दोपहर 3:30 बजे प्रस्थान कर शाम 4 बजे मोहगांव पहुंचेंगे और नगर परिषद के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने के बाद शाम 5:30 बजे मोहगांव से पांढुर्णा, मुलताई, चिचोली व सोडलपुर होते हुये हरदा के लिये प्रस्थान करेंगे।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।