मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, मध्यप्रदेश नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर एक से 7 नवंबर तक मनाये जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत नगरपालिक निगम छिंदवाड़ा द्वारा स्थापना दिवस एवं स्वच्छता अभियान 2023 प्रारंभ होने के अवसर पर आज छिंदवाड़ा नगर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । इसी कड़ी में कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन द्वारा आज छिंदवाड़ा नगर के वार्ड नंबर-39 में नगरपालिक निगम कार्यालय के सामने साफ-सफाई कर स्वच्छता के लिये जागरूकता का संदेश दिया गया । इस अवसर पर नगरपालिक निगम के कार्यपालन यंत्री श्री ईश्वर चंदेली, सहायक यंत्री श्री बृजेश पांडे व श्री उमेश प्यासी, स्वच्छता निरीक्षक श्री अरुण कुमार गढ़ेवाल और वार्ड के दरोगा श्री हेमंत गोदरे व वार्ड के सभी कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया।