Transcript Unavailable.

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, आईएएस शीतल पटेल छिंदवाड़ा की पहली कलेक्टर होगी। सोमवार को जारी हुई स्थानांतरण सूची में छिंदवाड़ा कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन का जबलपुर कलेक्टर पद पर तबादला किया गया है। वहीं शीतल पटेल 2014 बैच की आईएएस अधिकारी है। मूलतः बालाघाट की रहने वाली श्रीमती पटेल वर्तमान में सागर संभाग में अपर आयुक्त के पद पर कार्य कर रहे थे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

कॉलेज की समस्याओं पर भड़के छात्र ज्ञापन सौंपा नगर के समस्त महाविद्यालयों मे व्याप्त अनियमितता से छात्रों को हो रही परेशानी पर एनएसयूआई ने सोमवार को प्रशासन को ज्ञापन सौंपा | छात्रों ने तहसील परिसर में कुछ पल धरना देकर नारेबाजीकी की वहीं 10 मिनट तक नागपुर मार्ग पर आवागमन बाधित किया | तहसीलदार मनोज चौरसिया ने ज्ञापन लिया व समस्या निराकरण के लिए प्रशासन की ओर से कार्रवाई करने के अवशोषण देने पर छात्र शांत हुए | ज्ञापन में जिन समस्याओं का उल्लेख किया गया है जिसमें परीक्षा परिणाम आने से आने के पहले ही आगामी सेमेस्टर की परीक्षा फॉर्म भरा जाना है छात्रों को जानबूझकर फेल कराना खेल प्रतियोगिता नहीं होना कॉलेज में समय पर कक्षा नहीं लगाना ज्ञापन सौंपने के लिए प्रशांत धुर्वे विक्की टाकभवरे पंकज बंसोड अतुल तवले जुबेर अली व छात्र उपस्थित थे |

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं हवाओं का रुख भी उत्तरी पूर्वी है। लेकिन तापमान में गिरावट नहीं आ रही है पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। वही मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वेदर सिस्टम एक्टिव होने एवं बादलों की आवाजाही से ठंड पर ब्रेक लग गया है। दिन के तापमान 30 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है ।वहीं न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक उछाल देखने को मिला है। विशेषज्ञों के अनुसार आगामी 48 घंटों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले की कृषि उपज मंडी में सोमवार को मक्के की बंपर आवक दर्ज की गई है। वहीं कृषि उपज मंडी के अधिकारी के अनुसार मंडी में सोमवार को 50 हजार क्विंटल से ज्यादा मक्के की आवक दर्ज की गई है। हालत की आवक अधिक होने के कारण दाम में भी आंशिक गिरावट भी देखने को मिली है। वहीं आने वाले दिनों में आवक बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है ।वहीं सोमवार को कृषि उपज मंडी में अधिक आवक होने के कारण मुख्य गेट से लेकर पूरे परिसर में मक्का फैला नजर आया है। साथ ही आने वाले 2 दिनों तक छुट्टी होने के कारण मक्के की आवक तेज रहे हैं। वहीं एक बार फिर कृषि उपज मंडी में अव्यवस्था का माहौल बना रहा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से रुपाली मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि जल वायु परिवर्तन के बारे में यह कहती हैं कि आज हमारे देश में इंसानों द्वारा जगह जगह पर कूड़े कचड़े फैलाए जा रहे हैं। जिसके चलते जल और वायु में जहरीला परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने बताया कि कभी कभी ऐसा भी हो रहा है कि अचानक से बिना मौसम के बारिश हो जाना और गर्मी होना। उन्होंने यह भी बताया कि किसानों को खेती करने के समय जब बारिश नहीं होती है, तो बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ता है

सुप्रीम कोर्ट की लगी मुहर। सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों ने ली राहत की सांस

मंदिरों के पट सायंकाल 6:20 के बाद चन्द्रग्रहण के उपरांत खोले जाएँगे

शाम 6 बजकर 19 मिनिट पर होगा समाप्त

स्वच्छता अभियान के साथ आयुष्मान कार्ड और अन्य योजनाओं पर दिया जा रहा विशेष ध्यान।