लगातार छिंदवाड़ा से नरसिंहपुर मार्ग पर हो रही दुर्घटनाएँ।।
*विधायक कमलेश शाह से मिला भाजपा पार्षद दल* *नगर विकास हेतु विधायक ने सहयोग का दिया भरोसा* अमरवाड़ा नगरपालिका अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी के नेतृत्व में भाजपा पार्षद दल ने आज हर्रई राज महल में क्षेत्रीय विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह से मुलाकात की और नगर विकास की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा कर सहयोग मांगा I विधायक कमलेश शाह ने अमरवाड़ा नगर विकास के प्रत्येक मुद्दे पर नगर पालिका को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया I नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी की मांग पर विधायक कमलेश साह ने *वार्ड क्रमांक 14 में लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास विसर्जन घाट निर्माण एवं वार्ड क्रमांक 6 में घट विसर्जन स्थल बारात घर के पास टीन सेड हेतु विधायक निधि देने की घोषणा की* I नगर पालिका सभापति संतोषी दुर्गा बंशकार की मांग पर विधायक श्री शाह ने वार्ड क्रमांक 4 में मंडी के पास स्थित भूमि का मद परिवर्तन कराने एवं पट्टे दिलाने हेतु कलेक्टर से चर्चा कर राज्य शासन को प्रस्ताव भेजने का भरोसा दिलाया I नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभापति ने विधायक श्री शाह को परिषद की आगामी बैठक में उपस्थित रहने हेतु आमंत्रित किया, जिस पर विधायक जी द्वारा सहमति प्रदान की गई I हर्रई राज महल की परंपरा अनुसार विधायक कमलेश शाह एवं हर्रई नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती माधवी शाह द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी, उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, भाजपा नेता नितिन तिवारी, शैलेंद्र पटेल, दुर्गा वंशकार, मुकेश सूर्यवंशी, सभापति आरिफ शाह, विनोद साहू, संजू बाई सूर्यवंशी, नीतू पटेल, कल्पना साहू, दीपा सूर्यवंशी, संतोषी वंशकार, सचिन गोलू चौरसिया ,राजा चौरसिया का शाल श्री फल भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया I
सेतुबंधासन। कमर, पीठ, कंधों, भुजाओं के लिए लाभकारी
रामाकोना स्कुल में हुआ वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सतर्क रहें तो धोखाधड़ी से बच सकते हैं : श्री भंडारे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई रामाकोना का आयोजन रामाकोना- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामाकोना में बुधवार को वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय छिंदवाड़ा एवं संस्था की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता जिला अग्रणी प्रबंधक श्री भंडारे सर थे। राष्ट्रव्यापी सघन जागरूकता कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में श्री भंडारे ने छात्रों को वित्तीय जागरूकता के संबंध में बताते हुए कहा कि यदि हम अवांछित फोन कॉल से सतर्क रहें तो धोखाधड़ी से बच सकते हैं । कुछ लोग लॉटरी या इनाम के नाम पर लोगों को फोन कर, उन्हें ठग लेते हैं। कोई भी बैंक इस प्रकार के फोन कभी नहीं करता। हमें इन जालसाजो से सावधान रहना चाहिए। इसके अतिरिक्त भी भंडारे ने बैंकों द्वारा विद्यार्थी हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में श्री भंडारे ने छात्र छात्राओं को नागरिक- ईमानदारी की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंडीयन बैंक शाखा-रामाकोना के उप प्रबंधक नीरज कुमार ने की। इस अवसर पर जनपद सदस्य गुलाबराव पांडे, ग्राम उपसरपंच संतोष चौधरी, पंच राजेंद्र भांगे, संदीप लोणारे, सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम भक्ते आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रकांत नाचनकर ने किया एवं आभार ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक एच जी बल्की, डी एम रागासे, ए एस दुपारे,आकाश साहू ,विश्वेश्वर रंगारे, श्रीमती निधि श्रीवास्तव सहित समस्त शालेय स्टाफ उपस्थित था। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेवक प्रवीण पाटिल, निलेश पातुरकर, विक्की सोनेकर, अतुल उइके ,विकास गुर्वे ,अनस शेख ,राहुल यादव, अनिकेत तलवारकर, अखिल बड़वाई, कोमल बाविस्लेटाले, निहारिका सूर्यवंशी, आंचल गुर्वे, आंचल बोडखे, पल्लवी भक्ते सहित 64 स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम से 444 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में रबी सीजन में यूरिया व डीएपी का उठाव शुरू होते ही निजी खाद विक्रेताओं ने एक बार फिर मनमानी शुरू कर दी है ।किसानों को पांच बोरी यूरिया या दो बोरी डीएपी के साथ जिनकी एक बाल्टी देने पर मजबूर किया जा रहा है। इधर दुकानदारों का कहना है कि, डीलर की भी पैकिंग की छत पर ही हमें उर्वरक दे रहा है। वह ट्रैकिंग के रूप में थमाई जा रहे प्रोडक्ट कीमत के साथ किसानों को यूरिया डीएपी के दाम भी बढ़ा कर देने पड़ रहे हैं। क्लिक करो ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,जिले में बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने के लिए कक्षा नौवमी से 12वीं तक के विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 फ़ीसदी अनिवार्य है। यानी इन विद्यार्थियों को नियमित स्कूल आना है। लेकिन जिले के शासकीय स्कूलों के 986 विद्यार्थियों ऐसे हैं। जो माह भर से ज्यादा समय बीत गया है ,लेकिन स्कूल नहीं पहुंच पाए हैं। सितंबर माह की रिपोर्ट के अनुसार 986 विद्यार्थियों ऐसे हैं। जो एक माह से अधिक समय से स्कूल नहीं आ रहे हैं। और विद्यार्थी इन्हें स्कूल नियमित लाने के लिए पलकों से संपर्क किया जा रहा है। शिक्षा विभाग की यह नंबर माह की रिपोर्ट है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में शुष्क मौसम बना हुआ है। लेकिन बीते चार-पांच दिनों में हवाओं में नमी कम होने से ठंड का प्रभाव कम हो गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हल्के बादलों की आवाजाही बढ़ी है। वहीं तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है । पश्चिम विक्षोभ के निकल जाने के बाद आगामी 12 नवंबर से न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आने की संभावना है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
Transcript Unavailable.
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, लंबे समय बाद होने वाले एडवेंचर फेस्टिवल में एक बार फिर तिथियों को लेकर संशय बना हुआ है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई बैठक में संभावित तिथि 9 दिसंबर से 11 दिसंबर तक तो कर ली गई है। लेकिन यहां पर परिस्थितियों के बाद इसे आगे बढ़ाया जा सकता है । बैठक में फेस्टिवल को कराए जाने का तय किया गया है। लेकिन तिथियों में फेरबदल किया जाता है। तामिया एडवेंचर फेस्टिवल 2022 की तिथि एवं रूपरेखा के निर्धारण के संबंध में सोमवार को कलेक्ट्रेट श्री सौरभ कुमार सुमन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मिनी संवाद कक्ष में जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक संपन्न हुई ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
Transcript Unavailable.
