मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, लंबे समय बाद होने वाले एडवेंचर फेस्टिवल में एक बार फिर तिथियों को लेकर संशय बना हुआ है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई बैठक में संभावित तिथि 9 दिसंबर से 11 दिसंबर तक तो कर ली गई है। लेकिन यहां पर परिस्थितियों के बाद इसे आगे बढ़ाया जा सकता है । बैठक में फेस्टिवल को कराए जाने का तय किया गया है। लेकिन तिथियों में फेरबदल किया जाता है। तामिया एडवेंचर फेस्टिवल 2022 की तिथि एवं रूपरेखा के निर्धारण के संबंध में सोमवार को कलेक्ट्रेट श्री सौरभ कुमार सुमन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मिनी संवाद कक्ष में जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक संपन्न हुई ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।