Transcript Unavailable.

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, शासकीय के स्कूलों में होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं में लापरवाही सामने आई है। इस वर्ष से कक्षा पांचवी और आठवीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न से होना है। इसके बावजूद परीक्षाओं की गोपनीयता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। बल्कि पूरी परीक्षा का समय बदल दिया गया है ।बुधवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां जिला मुख्यालय के शासकीय माध्यमिक शाला सुक्लूढाना में चल रहे अर्धवार्षिक परीक्षा में कक्षा चौथी और पांचवी की परीक्षा का समय बदलने के साथ ही देढ घंटे पहले ही स्कूल से छुट्टी दे दी गई थी। इसी दौरान जल 11बजे स्कूल में पहुंचा तो स्कूलों से नदारद रहे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार एक जनवरी 2023 की अर्हता तिथि के मान से जिले में 9 नवंबर से 8 दिसंबर तक फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 कार्यक्रम चलाया जायेगा । इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के 1908 मतदान केन्द्रों पर बी.एल.ओ. द्वारा दावे और आपत्तियां प्राप्त की जायेंगी । साथ ही सार्वजनिक अवकाश के दिनों शनिवार व रविवार को आगामी 12 व 13 नवंबर और 19 व 20 नवंबर को प्रत्येक मतदान केन्द्र में विशेष कैम्प आयोजित किया जायेगा जिसमें बी.एल.ओ. द्वारा निर्वाचक नामावली का वाचन करने के साथ ही डोर-टू-डोर भ्रमण किया जायेगा । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले की छिंदवाड़ा कृषि उपज मंडी के अलावा चौरई, अमरवाड़ा और छिंदवाड़ा में मक्के की बंपर आवक हो रही है। दूसरी और पांढुर्णा, चौरई में मक्के की आवक गत वर्ष की तुलना में कम ही है। इसके अलावा सौसर में कपास खरीदी के लिए मुहूर्त का इंतजार किया जा रहा है। जिन मंडी में आवक बढ़ रहे हैं। वहां अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है। मंडियों में तोल,काटा से लेकर किसानों को रुकने की कमी लगभग सभी मंडियों में बनी हुई है। इतना ही नहीं मूलभूत समस्याओं के साथ पेय- जल व्यवस्थाओं की भी समस्या मंडीयो में देखी जा सकती है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

तीन छात्राएं राज्य स्तर पर खेलेगी खो- खो बिछुआ | खो-खो प्रतियोगिता में बिछुआ महाविद्यालय की तीन छात्राओं का चयन विश्वविद्यालयें राज्य स्तर के लिए हुआ | कीडा अधिकारी डॉ नीरज खंडागले ने बताया कि महाविद्यालय की छात्राएं नंदिनी नागरे कविता धुर्वे मोनिका कुमरे का चयन विश्वविद्यालय व राज्य स्तर पर हुआ | छात्रोंअो की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आरपी यादव वह समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. पूजा तिवारी और महो महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया है |

विद्यार्थियों ने बताया केमिकल रिएक्शन से बनता है कलर छिंदवाड़ा | जादू नहीं विज्ञान है इसे समझना और समझाना अासान है....... विषय पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इसमें विकासखंड के आई टीमों ने विज्ञान और इसके सिद्धांत के जरिए होने वाले परिवर्तन को बताया | यहां अलग-अलग तरीकों से विद्यार्थी ने बताया कि पानी फेंकने के बाद कलर नहीं बनता है ऐसा करके सिर्फ अंधविश्वास फैलाया जा सकता है | जबकि यह सिर्फ केमिकल रिएक्शन है ऐसे ही कई प्रयोग करने के साथ अंधविश्वास को दूर कराया उत्कृष्ट विद्यालय में हुई इस प्रतियोगिता में अब जिला स्तर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को चयनित किया जाएगा | इस दौरान उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य अवधूत काले कार्यक्रम संयोजक संजय मोहोड अमित शर्मा प्रभात प्रभात सोनी शाहिद अंसारी सुषमा कापले आदि उपस्थित रहे |

रामाकोना क्षेत्र मे पर्यटन की अपार संभावनाए नागपुर-छिदवाडा राजमार्ग पर सौसर विकासखंड के अंतर्गत स्थित रामाकोना क्षेत्र मे पर्यटन की अपार संभावनाए है! इस क्षेत्र मे ऐतिहासिक स्थल के रुप जंगल सत्याग्रह स्थल लाखनवाडी,धार्मिक स्थल के रुप विठल मंदिर,संत लिलामृत घाट कन्हान नदी,भवनेश्वरी माता गैमुख, भवानी माता घोगरी,बंजारी माता बडी,रेनुका माता छोटी बंजारी,मुक्ता देवी देवी, संत हिरामन महाराज व वाताजी महाराज जन्मस्थली, स्वयंभू शिवपिंड देवस्थान उटेकाटा,उत्तर वाहीनी बग्गु बिछुआ,सिताराम बाबा घडेला,राघादेवी हरण बेरडी खांडशिवनी डेम घोगरा सालईढाना आदी स्थल है जो उपेक्षित है ! इन क्षेत्र को पर्यटन मे शामिल करने की मांग क्षेत्रवासी लंबे समय से कर रहे है !

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से संजय वाडखड़े मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना सामाजिक न्याय एवं नि:शक्‍तजन कल्‍याण विभाग के आदेश से प्रारम्भ की गई है। उन्होंने बताया कि निःशक्त व्यक्तियों के सामाजिक पुनर्वास को सुनिश्चित करने के लिये है। निःशक्त व्यक्ति (समान अवसर, अधिकार संरक्षण और पूर्ण भागीदारी) अधिनियम,1995 की धारा-२ में वर्णित परिभाषा अनुसार 40 % या उससे अधिक निःशक्तता हो। मध्यप्रदेश का निवासी हो। न्यूनतम आयु- आवेदक के लिये 21 वर्ष तथा आवेदिका के लिये 18 वर्ष की आयु पूर्ण हो गई हो। विवाह धार्मिक रीति/सामाजिक रीति या सक्षम न्यायालय द्वारा कानूनी रूप से विहित किया गया हो। आवेदक/आवेदिका आयकरदाता न हो।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा के नए कलेक्टर शीतल पटेल ने आज अपना पदभार संभाल लिया है। उन्होंने चार्ज लेते हुए कहा कि, मुझे पहले से ही छिंदवाड़ा बहुत पसंद है। यहां मैं पहले भी आ चुकी हूं, पर्यटन की दृष्टि से यह अपार संभावनाओं के साथ अच्छे स्टॉप है। जहां मैं घूम चुकी हूं ।उन्होंने इस दौरान कहा कि, उनकी पहली प्राथमिकता शासकीय योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का है। दरअसल पटेल ने बुधवार को छिंदवाड़ा के कलेक्टर कक्ष में पहले सभी स्टाफ से मुलाकात की, बाद में परिचयात्मक बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दी है। क्लिक करो सुन सकते हैं।

नगरपालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापतियों और पार्षदों के कार्य की हो रही है प्रसंशा।