Download | | Get Embed Code

कुहनी , हाथों के व्यायाम

नवनिर्वाचित सरपंचों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आरम्भ अमरवाड़ा- मध्यप्रदेश पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान जबलपुर और एटीसी सिवनी के निर्देशन में मध्यप्रदेश के अनेक जिलों में नवनिर्वाचित सरपंचों का तीन दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है । इसी तारतम्य में छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में भी आज से तीन दिवसीय प्रशिक्षण आरम्भ किया गया है । जिसमे नवनिर्वाचित सरपंचों को उनके कार्य, उत्तरदायित्व, ग्राम पंचायत, ग्राम सभा, बजट, ग्राम पंचायत की आय, स्वच्छ भारत अभियान, पर्यावरण,जल संरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यक्तित्व विकास इत्यादि विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजन अर्चना कर प्रार्थना की गई। सभी से परिचय सत्र पूर्ण कर प्रशिक्षण सामग्री की किट का वितरण किया गया। इस प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी श्री मेहबूब खान के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत के मास्टर ट्रेनर्स पँचायत समन्वय अधिकारी श्री अशोक सराठिया, श्री रामता प्रसाद धुर्वे, पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स श्री राजेश तिवारी, श्री प्रवीण सक्सेना ने सभी को कुशलता पूर्वक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में देश की कुछ महत्वपूर्ण प्रगतिशील पंचायतों के प्रेरक वीडियो भी दिखाए गए। अंत मे राष्ट्रगान कर प्रथम दिवस का सत्र पूर्ण किया गया।

अमरवाड़ा धर्म नगरी में निकली शोभायात्रा।। गंज बाजार श्री हनुमान जी के मंदिर से आरम्भ होकर मातेश्वरी मन्दिर जगतदेव होते हुए पहुंची श्री राम मंदिर।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

टिपुर पूर्णिमा पर की गई विशेष पूजा पैठन तुल्य श्री तीर्थ क्षेत् रामाकोना नगरी में विठ्ठल रुखमनी मंदिर मे विशेष पुजा अर्चणा की गई कार्तिक मास की समाप्ती पर मंदिरो मे भजन पुजन हरिपाठ पश्चात ब्रम्हलिन संत हिरामण महाराज व संत वाताजी महाराज की श्री पालकी भ्रमण दिड्डी के साथ हुआ इसी तरह दुर्गा मंदिर से भी दिड्डी निकली बाल हरिपाठ भजन मंडल द्वारा समाप्ती भगवान विठ्ठल की जिवित झाकी के साथ दिड्डी संग नगर भ्रमण किया मंदिरो मे टिपुर जला शेकडो की संख्या मे श्रध्दालु दर्शन के लिए पहुचे ! भगवान विठ्ठल की जिवित झाकी की भुमिका हभप कृणाल पातुरकर ने निभाई जिसक लिए मंदिर समिति ने जनपद पंचायत सदस्य डॉ गिलाबराव पांडे के हस्ते नारळ पान देकर कृणाल पातुरकर को सम्मानित किया दुसरे दिन किर्तण दहीलाही व महाप्रसाद के साथ काकड आरती की समाप्ती हुई

*सौसर प्रेस क्लब के पत्रकार सदस्यो ने नवागत थाना प्रभारी अमित कोरी से की मुलाकात* *नगर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराके निराकरण करने के बताएं उपाय* .......................................................................…......…...................... *सौसर*-- नवागत सौसर थाना प्रभारी अमित कोरी से मिलकर सौसर प्रेस क्लब के तमाम पदाधिकारी द्वारा सौसर नगर की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराकर निराकरण करने के सुझाव दिए । गत दिनों जिले के पुलिस विभाग में फेरबदल के बाद सौसर थाना की नई जिम्मेदारी निरीक्षक अमित कोरी को मिली जहा थाना के पदभार ग्रहण करने के बाद आज सौसर प्रेस क्लब के सदस्य पत्रकार द्वारा पुलिस थाना में मुलाकात की। पत्रकारो द्वारा नवगत थाना प्रभारी को शहर की विभिन्न समस्या से अवगत कराया गया इस दौरान श्री कोरी ने कहा कि वर्तमान में थाने का पदभार संभाला है जल्द समस्या का निराकरण करने की बात कही। शहर को अपराधो सेमुक्त रखने पहली प्राथमिकता बताई । थाना प्रभारी ने बताया कि व्यापारी संगठन को विश्वास में लेकर नगर के विभिन्न चौराहे पर कैमरे लगाए जाएंगे ।इस दौरान सौसर प्रेस क्लब के संरक्षक पत्रकार बृजकिशोर चंडक, वाहिद भाई कच्छी, अध्यक्ष राष्टपाल ढोक, रमेश पातुर कर , प्रेमदास बांगडे प्रवीण ठवरे, मुकेश बागडे, हंसराज बारस्कर, अशोक राठी,गणेश हिवरकर ,सलीम खान ,भूषण लाकड़े,मंगल सोलंकी मोजूद रहे । जानकारी में बता दे कि पूर्व थाना प्रभारी रघुनाथ खातरकर का पुलिस लाइन तबादला होने पर नवागत थाना प्रभारी को जिम्मेदारी मिली है।

मध्यप्रदेश राज्य के छिन्दवाडा जिले से योगेश मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि,नवागत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा आज मार्कफेड के खाद गोदाम छिंदवाड़ा का प्रशासनिक अधिकारियों और उप संचालक कृषि के साथ औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने उर्वरक वितरण व्यवस्था देखी, किसानों से चर्चा की और ज़िला विपणन अधिकारी को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिये । उन्होंने जिले के कृषकों को मांग के अनुसार लगातार खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आज मार्कफेड गोदाम के 4 विक्रय केंद्रों से लगभग 130 किसानों को उर्वरक का विक्रय किया गया।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने बुधवार को सीएमएचओ डॉ एनके शास्त्री का स्वागत करते हुए 3 सूत्रीय मांगे रखी है। संघ के सदस्य धीरज सारवान ने कहा कि कर्मचारियों को समयमान वेतनमान का लाभ नियत समय पर नहीं मिल रहा है ।यात्रा भत्ता का भी भुगतान भी करीब 6 वर्ष से नहीं मिल पा रहा है। कर्मचारियों की वरिष्ठता को नजरअंदाज कर कनिष्ठ कर्मचारी को उचित पद का प्रभार दिया जा रहा है ।क्लिक कर ऑडियो सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य अनुराग पांण्डेय ने बुधवार को उस स्कूल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। शासकीय हाई स्कूल पिंडरई में नए स्कूल भवन में लोगों को आश्रय दे जाने की शिकायत आयोग के सदस्य को मिली थी। इसको लेकर बुधवार को मौके पर जाकर निरीक्षण में वैसी स्थिति नहीं पाई गई है। आयोग सदस्य ने यहां ताला लगा हुआ मिला। जिस पर उन्होंने स्कूल भवन में नियमित कक्षाएं लगाने के निर्देश दिए। मौके पर उपस्थित प्राचार्य केयू बंजारे ने कहा कि स्कूल भवन 3 साल से हैडडोर हुआ है। लेकिन यहां पर पर्याप्त व्यवस्था नही है, जैसे बिजली कनेक्शन, बाउंड्रीवाल और पेयजल व्यवस्था नहीं होने के कारण कक्षाएं नहीं लग पा रही है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।