मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जबलपुर संभाग जबलपुर के संयुक्त संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.व्ही.के.बाजपेई द्वारा आज शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र एवं शासकीय शंकर पशु प्रजनन प्रक्षेत्र इमलीखेड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान पोल्ट्री फॉर्म में हैचिंग मशीन का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने चूजे पालकर क्षेत्र में सप्लाई करने के निर्देश दिये। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरेंद्र नारायण ने कहा कि - जिले के सांसद नकुलनाथ की अध्यक्षता में आगामी 14 नवंबर को प्रातः 11 बजे से जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया है। उन्होंने सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ,इस बैठक में विभागीय जानकारी के साथ अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

Transcript Unavailable.

खैरी कुनबी समाज संगठन की बैठक हुई रमाकोना | खैरी कुनबी समाज संगठन की बैठक रामाकोना मे हुई जिसमें आगामी कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तैयार की गई | बैठक में समाज के उत्थान के लिए संगठन का विस्तार को लेकर चर्चा हुई जिसमें संगठन के अध्यक्ष नारायण ढाकने उमाजी पोपटे हरिचंद्र बोड़े संतोष चौधरी मारोतराव खकडेे धनराज वाठ संजय येलमुले रामकृष्णा वडोले किसना चरडे जगन्नाथ भोयर रामराव खंडाईत कुंभराज येलमुले राजा बोंडे आदि उपस्थित थे |

Transcript Unavailable.

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, पूर्व सीएम व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ व जिले के सांसद नकुलनाथ चार दिवसीय प्रवास पर 13 नवंबर को छिंदवाड़ा आ रहे हैं ।वे आगामी ग्रामीण अंचलों में आयोजित जनसभा, गांधी चौपाल व बिरसा मुंडा जयंती समारोह सहित शासकीय बैठक में उपस्थित होंगे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

छिंदवाड़ा जिले में शुष्क मौसम बना हुआ है। दिन का पारा 30 डिग्री तक हो चुका है। वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में कपकपाने वाली ठंड का इंतजार होने लगा है ।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हवाओं का रुख उत्तरी होते ही ठिठुरन बढ़ने लगेंगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान तेजी से गिरेगा और आगामी 48 घंटों में हवाओं का असर दिखाई देने लगेगा।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, नवागत कलेक्टर शीतला पटले ने गुरुवार को जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण करने पहुंची। निरीक्षण के दौरान ओपीडी पर्ची बनाने की लाइन में गर्भवती महिलाओं को खड़ा देख उन्होंने बैठक व्यवस्था बनाने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ और संसाधनों का जिले वासियों के हित में बेहतर उपयोग कर सके। इसके लिए सभी मिलकर एनालिसिस करें और 1 सप्ताह के भीतर बेहतर व्यवस्था और कार्य योजना बनाएं। जिससे जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज प्रबंधक और प्रशासन को मिलकर मरीजों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

गायत्री परिवार ट्रस्ट सौसर के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्री किशोर किनकर द्वारा माँ की मृत्यु पर मृत्युभोज न देने का साहसिक कदम सौसर: राष्ट्रीय भर्तृहरि विक्रम भोज पुरस्कार समिति के सम्मानीय सदस्य और गायत्री परिवार ट्रस्ट सौसर के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्री किशोर किनकर द्वारा हाल ही में अपनी माता *मुक्ताबाई किनकर* की मृत्यु पर मृत्यु भोज न देने का साहसिक कदम उठाया गया है। आपके इस साहसिक कदम के प्रति आपके नाते रिश्ते दार भाई देवीलाल किनकर, बहनों , जवाइयो आदि से परामर्श पश्चात सहमति बनी। इस निर्णय में पारिवारिक लोगो की सहमति समाज में प्रेरक साबित हो सकती है। ज्ञात हो,प. पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के आदर्शो के अनुरूप आप सारी उत्तर क्रियाएं वैदिक विधान से परिवारिक स्तर पर संपन्न करा रहे हैं। 16 मई 2015 को अपनी बेटी की मृत्यु पर भी अपने मृत्यु भोज न देकर समाज के दिव्यांग जनों के लिए छात्रवृत्ति प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया था, जो राष्ट्रीय भर्तृहरि विक्रम भोज पुरस्कार समिति भोपाल के प्रतिभा सम्मान समारोह में दिया जाता है। आपने गायत्री परिवार के कुरीति उन्मूलन अभियान से कई लोगो को प्रेरित किया है, और परिजन अनुसरण हेतु आगे आ रहे हैं। साहसिक निर्णय पर अभिनंदन किनकर परिवार द्वारा लिया गया निर्णय प्रेरणात्मक है जिसके लिए निम्न संगठनाए आपका अभिनंदन करती है ! तर्कशील संस्थान सौसर श्री एकनाथ षष्टी कन्हान नदी महोत्सव समिती रामाकोना जंगल सत्याग्रह स्थल संरक्षण समिति खुटामा कन्हान नदी परिक्रमा यात्रा समिती उटेकाटा कन्हान चौपाल सौसर ग्रामीण युवा विकास एवं चेतना युवा मंडल रामाकोना संत लिलामृत घाट परिसर समिति सर्वोदय महिला मंडल रामाकोना

Download | | Get Embed Code

कपालभाति