मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में शुष्क मौसम बना हुआ है। लेकिन बीते चार-पांच दिनों में हवाओं में नमी कम होने से ठंड का प्रभाव कम हो गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हल्के बादलों की आवाजाही बढ़ी है। वहीं तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है । पश्चिम विक्षोभ के निकल जाने के बाद आगामी 12 नवंबर से न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आने की संभावना है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।