कॉलेज की समस्याओं पर भड़के छात्र ज्ञापन सौंपा नगर के समस्त महाविद्यालयों मे व्याप्त अनियमितता से छात्रों को हो रही परेशानी पर एनएसयूआई ने सोमवार को प्रशासन को ज्ञापन सौंपा | छात्रों ने तहसील परिसर में कुछ पल धरना देकर नारेबाजीकी की वहीं 10 मिनट तक नागपुर मार्ग पर आवागमन बाधित किया | तहसीलदार मनोज चौरसिया ने ज्ञापन लिया व समस्या निराकरण के लिए प्रशासन की ओर से कार्रवाई करने के अवशोषण देने पर छात्र शांत हुए | ज्ञापन में जिन समस्याओं का उल्लेख किया गया है जिसमें परीक्षा परिणाम आने से आने के पहले ही आगामी सेमेस्टर की परीक्षा फॉर्म भरा जाना है छात्रों को जानबूझकर फेल कराना खेल प्रतियोगिता नहीं होना कॉलेज में समय पर कक्षा नहीं लगाना ज्ञापन सौंपने के लिए प्रशांत धुर्वे विक्की टाकभवरे पंकज बंसोड अतुल तवले जुबेर अली व छात्र उपस्थित थे |
