मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं हवाओं का रुख भी उत्तरी पूर्वी है। लेकिन तापमान में गिरावट नहीं आ रही है पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। वही मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वेदर सिस्टम एक्टिव होने एवं बादलों की आवाजाही से ठंड पर ब्रेक लग गया है। दिन के तापमान 30 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है ।वहीं न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक उछाल देखने को मिला है। विशेषज्ञों के अनुसार आगामी 48 घंटों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
