मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले की कृषि उपज मंडी में सोमवार को मक्के की बंपर आवक दर्ज की गई है। वहीं कृषि उपज मंडी के अधिकारी के अनुसार मंडी में सोमवार को 50 हजार क्विंटल से ज्यादा मक्के की आवक दर्ज की गई है। हालत की आवक अधिक होने के कारण दाम में भी आंशिक गिरावट भी देखने को मिली है। वहीं आने वाले दिनों में आवक बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है ।वहीं सोमवार को कृषि उपज मंडी में अधिक आवक होने के कारण मुख्य गेट से लेकर पूरे परिसर में मक्का फैला नजर आया है। साथ ही आने वाले 2 दिनों तक छुट्टी होने के कारण मक्के की आवक तेज रहे हैं। वहीं एक बार फिर कृषि उपज मंडी में अव्यवस्था का माहौल बना रहा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
