मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, आईएएस शीतल पटेल छिंदवाड़ा की पहली कलेक्टर होगी। सोमवार को जारी हुई स्थानांतरण सूची में छिंदवाड़ा कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन का जबलपुर कलेक्टर पद पर तबादला किया गया है। वहीं शीतल पटेल 2014 बैच की आईएएस अधिकारी है। मूलतः बालाघाट की रहने वाली श्रीमती पटेल वर्तमान में सागर संभाग में अपर आयुक्त के पद पर कार्य कर रहे थे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
