पावर लिफ्टिंग में पाई सफलता लोधीखेड़ा /सौसर | छिंदवाड़ा रेलवे इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित जिला स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में मास्टर वर्ग के बोरगांव के राहुल दशोरिया उमेश जाके आशीष कोल्हटकर व ओपन वर्ग में सौरभ शेख सब जूनियर वर्ग में प्रभात दिशोरिया ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है | इस सफलता पर पावर लिफ्टिंग के प्रशिक्षक व छात्रा ने खुशीया व्यक्त की है |
बेरडी में कबड्डी प्रतियोगिता कल से बेरडी में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कल बुधवार से होंगी आयोजित।वीर बजरंग क्रिडा मंडल एवं व्यायाम शाला के आयोजन के लिए सोमवार से तैयारी प्रारंभ हो गयी। ज्ञानेश्वर गावंडे ने बताया की बुधवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में होगा । प्रतियोगिता 60 किलो वर्ग एवं ओपन वर्ग की होंगी । ज़िले के अलावा महाराष्ट्र की टीम प्रतियोगिता में भाग लेगी
बुनकरों ने प्रकोष्ठ मे रखी अपनी समस्या सौसर | बुनकर प्रकोष्ठ की जिला संयोजक संगीत बर्वे ने बुनकरों की समस्या सुनी और निराकरण का आश्वासन दिया संत रविदास म प्र हस्तशिल्प व हाथकरघा विकास निगम पहुंची बर्वे ने देखा कि शासन की योजनाओं को बुनकरों को लाभ नहीं मिल रहा है | योजनाओ में बुनकरों को बुनाई के लिए मिले उपकरण भी अधूरे पाए गए | बुनकरों ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं की खामियों से प्रकोष्ठ को अवगत कराया गया | उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में बुनकरों की युवा पीढ़ी परंपरागत रोजगार से दूर हो रही है | बुनकरों को अब अन्य रोजगार को अपनाने में समस्या हो रही है |
आज लोधीखेड़ा रंगारी पुलिया पर जिला पंचायत सदस्य संदीप मोहोड। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल मोहोड पहुंचकर पुलिया का निरीक्षण किया एवं छिंदवाड़ा मोबाइल वाणी पर एक मुलाकात में अपनी बात रखी जनसहयोग से करेंगे वैकल्पिक व्यवस्था
किसानों की समस्याओं का सौंपा ज्ञापन सौसर | राष्ट्रीय जन किसान संगठन में किसान की समस्याओं पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन प्रशासन को सौंपा | संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन मे सौसर ब्लाक मे अतिवृष्टि नष्ट हुई फसलों की क्षतिपूर्ति देने| इस वर्ष का कपास का उत्पादन कम होने से किसानों को नुकसान हुआ है इसलिए कपास को प्रति क्विंटल ₹15000 भाव देने किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली देने और अन्य समस्याओं का उल्लेख किया गया है | ज्ञापन सौंपने सुरेश बुटे राम कूष्णा धु्र्वे सुखदेव मसराम भागवत ज्ञानेश्वर संजय कुसराम उपस्थित थे |
Transcript Unavailable.
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में की दिशा की बैठक में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में हुई। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के बैठक में विधायकों ने खुलकर अपनी शिकायत अधिकारियों के समक्ष रखें। विधायकों का कहना है कि, हितग्राहीयो के आवास पैसा जमा नहीं करने वालों की वजह से अधूरे पड़े हैं। लेकिन अधिकारियों के साथ आवास उत्सव मना रहे हैं। वही जिले के सांसद ने बीती बैठक में दिए गए निर्णयो पर असंतोष जताते हुए नाराजगी जताई है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में उत्तरी हवाओं के आगमन से मौसम का मिजाज बदल गया है ।वहीं रविवार की शाम से ही ठंड ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया था। जिसके चलते न्यूनतम पारा 12.5 डिग्री तक आ गया है। वहीं सोमवार को दिन का तापमान भी गिरकर 27.6 डिग्री तक लुढ़क गया है ।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर दिखाई दे रहा है। हवाओं का रुख इन दिनों उत्तरी पूर्वी बना हुआ है ।जिससे ठंड बढ़ने लगी है। वहीं आगामी 2 से 3 दिनों में पश्चिमी क्षेत्र के एक्टिव होने से तापमान में एक बार फिर हल्का उछाल आने की संभावना है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले की कृषि उपज मंडी में सोमवार को मक्के की आवक बंपर दर्ज की गई है ।सोमवार सुबह से ही कृषि उपज मंडी में आकर सिलसिला लगातार जारी रहा 50 हजार क्विंटल से ज्यादा मक्के की आवक दर्ज की थी। वही मंडी परिसर के सभी शेडो के अलावा खुले प्रांगण में भी मक्खी को बिछना पड़ा है ।अपनी उपज को लेकर आए किसानों के ऊपर की नीलामी देर शाम तक चलती रही पिछले लंबे समय से सुनसान पड़ी कृषि उपज मंडी में आवक ज्यादा होने के कारण कुछ देर के लिए मंडी में कामकाज प्रभावित हुआ है ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
क्षेत्रिय समस्याओं पर पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अजय चौरेजी के साथ एक खास मुलाकात
