Transcript Unavailable.
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, मध्यप्रदेश के राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा जारी वित्तीय वर्ष में माह नवंबर में 20 से 26 नवंबर तक और माह दिसंबर में 5 से 8 दिसंबर तक सुबह 11 से शाम 4 बजे तक जिले के सभी 11 जनपद पंचायतों में विकासखंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक रोजगार मेले में 50-50 युवा बेरोजगार युवक-युवतियों का चयन कर उनका प्राथमिकता से नियोजन कराया जाएगा। तथा कंपनी में चयनित प्रतिभागियों का फॉलोअप करते दिनों के भीतर नियोजन के लिए संबंधित कंपनियों में भेजा जाएगा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते है।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले को स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन आने की कवायत नगर निगम कर रही है। पिछले साल के परिणाम रिपीट हो जाए। इसके लिए पूरी जोर आजमाइश की जा रही है। लेकिन सवा करोड़ खर्च कर खरीदी गई नगर निगम की ट्रामल मशीन दीपावली से बंद पड़ी हुई है। जिसके संचालन का जिम्मा नगर निगम ने फार्म को दे रखा है। जिसका बकाया भुगतान हर माह किया जा रहा है। अब हालात यह है कि, लंबा समय गुजर जाने के बाद भी मशीन चालू नहीं होने से गिला व सूखा कचरा अलग अलग नहीं किया जा रहा है। जामुनझिरी स्थित कचरा केंद्र में गिले- सूखे कचरे का ढेर लगा हुआ है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले में कांग्रेस ने मंगलवार को शिकारपुर में गांधी चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और जिले के सांसद नकुल नाथ भी शामिल हुए। दोनों जनप्रतिनिधियों ने मान से राष्ट्रपति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम का गायन किया। कमलनाथ ने गांधी चौपाल के आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधीजी के विचार, इतिहास व उनके कृतत्व से आम जनता को जोड़ना ही हमारा मूल मकसद है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
Transcript Unavailable.
संतकुटी का निर्माण होगा जनसहयोग से ग्राम उटेकाटा में ************************* श्री तिर्थ क्षेत्र रामाकोना में शांति ब्रम्ह एकनाथ महाराज षष्ठी मेला की सुरवात करने वाले ब्रम्ह लिन संत हिरामन महाराज व ब्रम्ह लिन संत वाताजी महाराज कीर जन्मस्थली ग्राम उटेकाटा में संतकुटी का निर्माण जनसहयोग से किया जायेगा। उक्ताशय की जानकारी गजानन बडवाईक ने देते हुए बताया कि संतकुटी का निर्माण स्वयंभू शिवपिंडी देवस्थान मार्ग की पहली पारी के पास होगा बुजुर्ग के बताए अनुसार आज से 400 वर्ष पूर्व इसी स्थल संत हिरामन महाराज एवं उनके भाई वाताजी महाराज रहा करते थे।जिन्होंने रामाकोना में प्रसिद्ध एकनाथ मेले की सुरवात की थी । कालांतर में कन्हान नदी के जल का घी और रेत की शक्कर बनवाई थी । तब से उटेकाटा से रामाकोना हेतु पदयात्री दिग्गी के साथ यात्रा करते बाद में इस यात्रा ने कन्हान नदी परिक्रमा यात्रा का स्वरूप लिया जिसमें श्री संत हिरमन महाराज एवं श्री संत वाताजी महाराज की पालकी भ्रमण पर निकलती है।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र में ग्राहक जागरूकता सप्ताह मनाया गया रामाकोना:- कल ग्राम रामाकोना में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में ग्राहक जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया जिसमे ग्राहकों को सतर्कता के बारे में जानकारी दी गई जिसमे बैंक ऑफ महाराष्ट्र के मैनेजर विशाल कुमार केशियर विपुल ने भी एटीएम बैंक से आने वाले ओटीपी आदि किसी अन्य व्यक्ति को शेयर नही करने की जानकारी दी गई वही बैंक में एटीएम पासबुक आधार कार्ड जैसे बैंक से संबंधित कोई भी जानकारी किसी से शेयर नही करने की सलाह दी गई इसी ग्राहक जागरूकता सप्ताह के मौके पर समस्त बैंक तथा ग्राहक उपस्थित थे।
मध्यप्रदेश पंचायतीराज संस्थान जबलपुर एवं ईटीसी सिवनी के संयुक्त तत्वावधान में नवनिर्वाचित सरपंचों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आज से छिंदवाड़ा के पंचायत सौसर के सभागार आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यशाला में जनपद पंचायत सौसर के 59 पंचायतो से 58 सरपंच प्रतिभागी के रुप सम्मिलित होंगे। प्रशिक्षण कार्यशाला में नवनिर्वाचित सरपंचों को उनके कार्य, उत्तरदायित्व, ग्राम पंचायत, ग्राम सभा, बजट,ग्राम पंचायत की आय, जीपीडीपी, स्वच्छ भारत मिशन,नल जल योजना मनरेगा आदी विषयों पर विशेषज्ञ द्वारा जानकारी दी जाएगी।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
