बैंक ऑफ महाराष्ट्र में ग्राहक जागरूकता सप्ताह मनाया गया रामाकोना:- कल ग्राम रामाकोना में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में ग्राहक जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया जिसमे ग्राहकों को सतर्कता के बारे में जानकारी दी गई जिसमे बैंक ऑफ महाराष्ट्र के मैनेजर विशाल कुमार केशियर विपुल ने भी एटीएम बैंक से आने वाले ओटीपी आदि किसी अन्य व्यक्ति को शेयर नही करने की जानकारी दी गई वही बैंक में एटीएम पासबुक आधार कार्ड जैसे बैंक से संबंधित कोई भी जानकारी किसी से शेयर नही करने की सलाह दी गई इसी ग्राहक जागरूकता सप्ताह के मौके पर समस्त बैंक तथा ग्राहक उपस्थित थे।
