मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, मध्यप्रदेश के राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा जारी वित्तीय वर्ष में माह नवंबर में 20 से 26 नवंबर तक और माह दिसंबर में 5 से 8 दिसंबर तक सुबह 11 से शाम 4 बजे तक जिले के सभी 11 जनपद पंचायतों में विकासखंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक रोजगार मेले में 50-50 युवा बेरोजगार युवक-युवतियों का चयन कर उनका प्राथमिकता से नियोजन कराया जाएगा। तथा कंपनी में चयनित प्रतिभागियों का फॉलोअप करते दिनों के भीतर नियोजन के लिए संबंधित कंपनियों में भेजा जाएगा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते है।