मध्यप्रदेश पंचायतीराज संस्थान जबलपुर एवं ईटीसी सिवनी कू तत्वावधान में जनपद पंचायत सौसर के सभागार में तिन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ जनपद पंचायत अध्यक्ष संजय भुमते उपाध्यक्ष नारायण वाळोदे बीपीओ घनश्याम डेहरिया की प्रमुख उपस्थिति में हुआ । प्रशिक्षण में पंचायतीराज की अवधारणा, सरपंच के कार्य, उत्तरदायित्व, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, पंच परमेश्वर,मनेरेगा आदी की जानकारी दी गयी। उक्त प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स सुरज हेड़ाऊ,सुरेश डोंगरे पीसीओ एवं एम आर पी दिनकर पातुरकर,गणेश खारकर ,श्रीमती सुवर्णा ठाकुर ने दी प्रशिक्षण में समुह चर्चा के माध्यम से सरपंचों ने जनकल्याणकारी योजनाएं, ग्राम सभा, 15 वित्त आयोग,स्वच्छ भारत मिशन पर अपनी सहभागिता की । इस अवसर पर मोतिराम ठाकरे आजिविका मिशन से बीसीएम ईश्वर यादव आदी प्रमुख रुप से उपस्थिति थे ।

छिंदवाड़ा जिले जिले में बीते कई दिनों से राशन वितरण में सर्वर और तकनीकी खामियों के कारण राशन वितरण नहीं हो पा रहा था। इसी को लेकर जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने बुधवार को अलग-अलग कार्यालयों में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। राशन दुकान के निरीक्षण के बाद जांच के लिए स्कूल कुकड़ा जगत और कृषि उपज मंडी पहुंचे कलेक्टर ने यहां का व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

छिंदवाड़ा जिले में चल रहे समीक्षा बैठक के क्रम में बुधवार को जनपद पंचायत बिछुआ में बैठक हुई। इसमें ग्रामीण विकास विभाग से संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करने के साथ कार्य में लापरवाही और लक्ष्य से पीछे होने पर फटकार लगाई गई। जिला पंचायत सीईओ हरेंद्र नारायण ने बैठक में सभी सचिव, जीआरएस और क्लस्टर प्रभारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के दूसरी और तीसरी किस्त शत-प्रतिशत जारी करने के अल्टीमेटम दिए हैं ।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की परासिया शाखा से जुड़ी समितियों के दर्जनों किसान कर्ज लिए बिना ही करदार बन गए ।हैं अपनी जमीन बंधक होने की जानकारी मिलते ही परेशान किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। पीड़ितों ने मामले की जांच कर जमीन पर फर्जी ढंग से चढ़े कर्ज को हटाने की मांग की है। परासिया के चरईकल निवासी गुड्डू कुमार यदुवंशी ने कहा कि वह भारतीय सेना का जवान है ।चरईकला और इकलहरा में उसकी कृषि भूमि है। उक्त जमीन 17 सदस्यों की नाम पर है। राजस्व रिकॉर्ड में इकलहरा स्थित जमीन पर 3 लाख का और चराईकला जमीन पर 2 लाख58 हजार रूपये का कर्ज है।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिला में रेलवे स्टेशन मॉडल रेलवे स्टेशन आने वाले यात्रियों की मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। वर्षों से तैयार पेड़ शौचालय शुरू नहीं हो पाया है ,सुरक्षा के लिहाज से रेलवे स्टेशन परिसर में कैमरे लगाना है ।वह भी अब तक पेंडिंग पड़े हुए हैं ।इसी बीच जब रेलवे अधिकारियों का दौरा होता है वह भी समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं और सुधार के लिए आश्वासन देते हैं। परंतु इस को जमीनी स्तर पर इसका कार्य नहीं हो पाता है। और आश्वासन देने पर इसको जमीनी स्तर पर नहीं होने से यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

नशामुक्ति अभियान के तहत नवांकुर समितियां कर रही है कार्य।

जबड़े का व्यायाम

तीन दिवसीय प्रशिक्षण में दी जाएंगी अनेक जानकारियां।

स्कूलों में मिलने वाला मध्यान भोजन के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य पर इसका क्या प्रभाव और कुपोषण से बेहतर होने में मिस डे मील योजना कितनी कारगर। इन्हीं विषयों पर आज हमारे साथ कुमारी धनश्री बेलखडे से विशेष बातचीत कर जानकारी साझा की जाए सरजी।

Download | | Get Embed Code

आंखों के सूक्ष्म व्यायाम