मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिला में रेलवे स्टेशन मॉडल रेलवे स्टेशन आने वाले यात्रियों की मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। वर्षों से तैयार पेड़ शौचालय शुरू नहीं हो पाया है ,सुरक्षा के लिहाज से रेलवे स्टेशन परिसर में कैमरे लगाना है ।वह भी अब तक पेंडिंग पड़े हुए हैं ।इसी बीच जब रेलवे अधिकारियों का दौरा होता है वह भी समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं और सुधार के लिए आश्वासन देते हैं। परंतु इस को जमीनी स्तर पर इसका कार्य नहीं हो पाता है। और आश्वासन देने पर इसको जमीनी स्तर पर नहीं होने से यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
