Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

सरपंचों को दी जा रही ही सूक्ष्म से सूक्ष्म जानकारियां। शासकीय योजनाओं को कैसे करना है क्रियान्वयन। नोडल अधिकारी श्री मेहबूब खान, जनपद कार्यपालन अधिकारी श्री मेहरा के कुशल मार्गदर्शन में प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स जनपद से श्री अशोक सराठिया, श्री रामता धुर्वे , पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान के मास्टर ट्रेनर्स श्री राजेश तिवारी, श्री प्रवीण सक्सेना दे रहे कुशल प्रशिक्षण।

*कलेक्टर की अनुमति के बिना अधिकारियों को मुख्यालय से बाहर नहीं जाने के निर्देश* छिंदवाड़ा नवागत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने जिले में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निर्देश दिये हैं कि सभी विभागों के जिला अधिकारी कलेक्टर की अनुमति के बिना मुख्यालय से बाहर प्रस्थान नहीं करेंगे। ये निर्देश सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों, आयुक्त नगरपालिक निगम व सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों सहित सभी तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को भी दिये हैं । कलेक्टर श्रीमती पटले ने निर्देश दिये हैं कि यदि किसी अधिकारी को अवकाश लेकर जिला मुख्यालय छोड़ना है, तो कलेक्टर से अवकाश स्वीकृति के लिये नोटशीट प्रस्तुत कर स्वीकृति प्राप्त करेंगे, अन्यथा सक्षम अधिकारी से नियमानुसार अवकाश प्राप्त करेंगे और इस दशा में मुख्यालय छोड़ने के पूर्व कलेक्टर के संज्ञान में लाने के उपरान्त ही मुख्यालय छोड़ेंगे। किसी विभाग के वरिष्ठ कार्यालय द्वारा मुख्यालय से बाहर बैठक आयोजित की जाती है अथवा अन्य शासकीय कार्य/कोर्ट कार्य से मुख्यालय छोड़ना आवश्यक होने की दशा में भी कलेक्टर के संज्ञान में लाने के उपरान्त ही संबंधित अधिकारी मुख्यालय छोड़ेंगे। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि इन निर्देशों का कड़ाई से पालन

Download | | Get Embed Code

मण्डूक आसन। डायबिटीज के लिए लाभदायक

नवनिर्वाचित सरपंचों ने जाने अधिकार व दायित्व परासिया .जनपद पंचायत परसिया के सभागार में नवनिर्वाचित सरपंचों को तीन दिवसीय मूलभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम शुभारंभ हुआ | जिसमें सीइओ रविकांत उके मास्टर ट्रेनर्स खंड पंचायत अधिकारी दीपा पाटिल और जनपद पंचायत के पीसीओ बीएल. परस्ते सहित एमआरपी शंकरराम प्रजापति और संतोष बाथरे मनरेगा लेखापाल सोफिया खान ने पंचायत अधिनियम की जानकारी से भी अवगत कराया | दूसरे चरण में 21 से 30 नवंबर तक प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक उमरेठ तहसील से जुड़ी पंचायतों के सरपंच प्रशिक्षित होंगे |

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से इंदिरा मोबाइल वाणी के माध्यम से जल वायु परिवर्तन के बारे में यह कहती हैं कि आज हमारे देश में इंसानों द्वारा जगह जगह पर कूड़े कचड़े फैलाए जा रहे हैं। जिसके चलते जल और वायु में जहरीला परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने बताया कि कभी कभी ऐसा भी हो रहा है कि अचानक से बिना मौसम के बारिश हो जाना और गर्मी होना। उन्होंने यह भी बताया कि किसानों को खेती करने के समय जब बारिश नहीं होती है, तो बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ता है

Transcript Unavailable.

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण मानवीय जीवन बहुत प्रभावित हो रहा है। प्राकृतिक घटनाओं जैसे:- बाढ,अतिवृष्टी, ओलावृष्टी, भूस्खलन और हिमस्खलन जैसी प्राकृतिक घटनाएं घट रही है। इसी के तहत उन्होंने डाॅ. अनुप सिंह के साथ विशेष बातचीत की। बातचीत के दौरान अनूप सिंह ने बताया कि जलवायु परिवर्तन किसी एक देश की समस्या नहीं है। इसके दो कारण है, पहला प्राकृतिक और दूसरा मानवीय कारण है। विकास के कारण लोग पेड़ो की कटाई कर रहे हैं और नए पेड़ नहीं लगाए जा रहे हैं। जिससे हमें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विस्तारपूर्वक खबर सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम ने मोबाइल वाणी के माध्यम से छात्रा कुमारी मनाली जैन से बातचीत किया। बातचीत का विषय स्कूलों में मिलने वाले मध्यान भोजन और मिड डे मील योजना के बारे में धरातल पर क्या स्थिति है। साथ ही मिड डे मील योजना को लेकर क्या उद्देश्य के साथ में जमीनी स्तर पर इस को किस तरीके से उतारा जा रहा है। उन्होंने बताया कि बच्चों में कुपोषण को कम करने के लिए भारत सरकार के द्वारा मिड डे मील योजना चलायी जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने देखा है कि आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को खाना अच्छे से परोसा तो जाता है लेकिन इसमें स्वच्छता का और अच्छे से ख्याल रखना चाहिए विस्तारपूर्वक खबर सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर।