पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथजी का जन्मदिवस केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया रामाकोना में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथजी का 76 वा जन्म दिवस पूर्व सरपंच चद्रशेखर गुर्वे के निज कार्यालय में केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कमलनाथजी के दीर्घ आयुष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की इस अवसर तायवाड़े बाबूजी,चंद्रशेखर गुर्वे,वीरेंद्र चौधरी,शंकर धुंडे, श्याम ठाकरे,गुलाम अली,ईश्वर गोलाइत, उमाजी पॉपटे, धनराज वाट,रामाराव खोड़के,विजय वानखेड़े,गजेन्द्र रंगारे,लक्ष्मण पाल, प्रेम धुंडे आदी कार्यकर्ता प्रमुख उपस्थित थे।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में नशा मुक्त भारत अभियान और नशा मुक्त मध्यप्रदेश अभियान पर नवागत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में गत दिनों कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में नशामुक्त भारत अभियान व 2 अक्टूबर से 30 नवंबर 2022 तक आयोजित नशामुक्त मध्यप्रदेश अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई । बैठक में उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त जन कल्याण श्री एस.के.गुप्ता द्वारा दोनों अभियानों की अभी तक हुई प्रगति से अवगत कराया गया । बैठक में नशामुक्त भारत अभियान की समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले के विकासखंड तामिया महोत्सव 2022 के आयोजन के दृष्टिगत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा आज जिले के तामिया के पातालकोट क्षेत्र का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने आगामी माह में आयोजित तामिया महोत्सव और विभिन्न एडवेंचर गतिविधियों के आयोजन स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया और प्रशासनिक अधिकारियों को तैयारी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये । इस दौरान अपर कलेक्टर श्री ओ.पी.सनोडिया, एसडीएम जुन्नारदेव श्री एम.आर.धुर्वे, तहसीलदार तामिया, सीईओ जनपद पंचायत तामिया और जिला पुरातत्व, पर्यटन और संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी श्री बलराम राजपूत साथ में थे।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि रासायनिक खाद का असर लोगों के सेहत पर काफी असर पद रहा है। इसके तहत उन्होंने अर्जुन से बातचीत किया। बातचीत के दौरान अर्जुन ने बताया कि जलवायु परिवर्तन कोई भी मौसम अपने समय पर नहीं आ रहा है, जो की मानवीय जीवन पर काफी प्रभाव डाल रहा है और आने वाले दिनों में और बाढ,सुखा,भूस्खलन, ओलावृष्टी, अतिवृष्टी जैसी आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है। विस्तारपूर्वक खबर सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर।
संविधान दिवस पर होगा आयोजन
झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग डॉ एसोसिएशन द्वारा अपनी समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से प्रांजलि ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जलवायु परिवर्तन पर कविता प्रस्तुत किया " यूँ ही न सहेज कर रख लो इस प्रकृति को"
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में रबी सीजन के लिए यूरिया व डीएपी की खरीद करने खाद दुकानों और सहकारी समितियों में किसानों की भीड़ लग रही है। सर्वर की समस्या के चलते वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। किसानों की सुविधा के लिए मार्कफेड के डबल लाक केंद्रों में निजी खाद विक्रेताओं के काउंटर लगाकर किसानों को खाद दिलाने की व्यवस्था बनाई गई हैं ।गुरुवार को कृषि अधिकारी के दल द्वारा छिंदवाड़ा और चौरई के मार्कफेड गोदाम और चांद में सेवा सहकारी समिति के गोदाम का निरीक्षण किया गया। कृषि विभाग के उपसंचालक जितेंद्र कुमार सिंह द्वारा गुरुवार को सबसे पहले छिंदवाड़ा के मार्कफेड गोदाम का निरीक्षण किया। जिले किसानों का कहा कि, जिले में 2850 टन यूरिया और 1690 टन डीएपी उपलब्ध है। गुरुवार को ही 1700 टन एनएफएल पहुंचे है। किसानों की मांग के अनुसार सभी सहकारी समितियों को खाद की आपूर्ति की जा रही है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
