मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में नशा मुक्त भारत अभियान और नशा मुक्त मध्यप्रदेश अभियान पर नवागत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में गत दिनों कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में नशामुक्त भारत अभियान व 2 अक्टूबर से 30 नवंबर 2022 तक आयोजित नशामुक्त मध्यप्रदेश अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई । बैठक में उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त जन कल्याण श्री एस.के.गुप्ता द्वारा दोनों अभियानों की अभी तक हुई प्रगति से अवगत कराया गया । बैठक में नशामुक्त भारत अभियान की समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
