मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में शुक्रवार शाम से ही जिले में सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। जिसके चलते दिन में भी हवा के साथ ठंड महसूस होने लगी है। तेज हवाओं के चलने से तेजी से तापमान में गिरावट आ रही है। वहीं शुक्रवार की रात का न्यूनतम तापमान में सूजन का सबसे कम 9.1 डिग्री दर्ज किया गया है. वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में येलो अलर्ट जारी कर जिले में शीत लहर की संभावनाएं जताई है। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

3 दिवसीय प्रशिक्षण मे सरपंचो ने जाने अपने अधिकार

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

नवनिर्वाचित सरपंच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न जनपद पंचायत मोहखेड़ सभागार में हुआ आयोजित

नशा मुक्ति अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा नगर निगम में जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने आज कलेक्टर कार्यालय के मिनी संवाद कक्ष में नगर निगम छिंदवाड़ा के अधिकारियों और विभिन्न शाखाओं के प्रभारियों की परिचयात्मक बैठक लेने के साथ ही नगर निगम के अंतर्गत संचालित योजनाओं, कार्यों और गतिविधियों का ओवर व्यू प्राप्त करते हुए विस्तृत समीक्षा भी की। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में शामिल नए घटकों और पैरामीटर्स को बारीकी से समझा । स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सभी को बधाई दी और स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में कोर एक्टिविटीज के साथ ही नए और इन्नोवेटिव आईडियाज को भी शामिल करते हुए और बेहतर करने का प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने प्रोजेक्ट आत्मनिर्भर छिंदवाड़ा के अंतर्गत चिन्हांकित वार्डों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हॉर्टिकल्चर के साथ मिलकर अर्बन फॉरेस्ट्री की दिशा में कार्य करने का सुझाव दिया।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत शासकीय आईटीआई छिंदवाड़ा में आज व्याख्यानमाला संपन्न हुई । हकार्यक्रम में लगभग 105 प्रशिक्षणार्थियों ने सहभागिता की । शासकीय आईटीआई के प्राचार्य श्री सतीश मोरे ने बताया कि कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी गनेशी दीदी, श्री नरेंद्र वर्मा व श्री ओम प्रकाश वर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में नशामुक्ति अभियान के मास्टर ट्रेनर श्री संदीप जैन व श्री अनिल बंदेवार ने नशे के दुष्परिणाम बताते हुए नशे को ''पहली बार न और हर बार न" कहने की और नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। प्रशिक्षणार्थियों द्वारा सीखी गई बातों को जीवन में उतारने का आश्वासन दिया गया। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

Transcript Unavailable.

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, इन दिनों शालाओ में शिक्षकों की अनुपस्थिति और विलंब से स्कूल पहुंचने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जांच दल गठित कर निरीक्षण किया जा रहा है। इसी को लेकर शुक्रवार को जिला स्तरीय जांच दल द्वारा विकासखंड स्तरीय निरीक्षण करने स्कूलों में पहुंचे हैं। इसी को लेकर कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा गठित जिला व विकासखंड स्तरीय जांच दलों द्वारा 7 से 16 नवंबर के दौरान जिले के 4 आदिवासी विकासखंडों की शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान शालाओं में अनुपस्थित और विलंब से उपस्थित 75 शिक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं । इसमें आदिवासी विकासखंड बिछुआ के 6, हर्रई के 22, तामिया के 33 और जुन्नारदेव के 14 शिक्षक शामिल हैं ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।