मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, इन दिनों शालाओ में शिक्षकों की अनुपस्थिति और विलंब से स्कूल पहुंचने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जांच दल गठित कर निरीक्षण किया जा रहा है। इसी को लेकर शुक्रवार को जिला स्तरीय जांच दल द्वारा विकासखंड स्तरीय निरीक्षण करने स्कूलों में पहुंचे हैं। इसी को लेकर कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा गठित जिला व विकासखंड स्तरीय जांच दलों द्वारा 7 से 16 नवंबर के दौरान जिले के 4 आदिवासी विकासखंडों की शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान शालाओं में अनुपस्थित और विलंब से उपस्थित 75 शिक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं । इसमें आदिवासी विकासखंड बिछुआ के 6, हर्रई के 22, तामिया के 33 और जुन्नारदेव के 14 शिक्षक शामिल हैं ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।